Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
Chanakya Niti: पत्नी सुबह उठकर पति के साथ करती है ये काम तो वैवाहिक जीवन बना रहता है खुशहाल
हम बचपन से सुनते आ रहें है कि दिन की शुरुआत अगर अच्छी होती है तो पूरा दिन अच्छा जाता है। दिन की शुरुआत सुबह जल्दी उठकर और कुछ ख़ास कार्यों के साथ की जानी चाहिए।
वेदों और शास्त्रों में भी मनुष्य के अच्छे व्यवहार और दिनचर्या की बात लिखी गई है। आचार्य चाणक्य ने भी कुछ ऐसी बातें बताई हैं जिसके पालन से पति पत्नी का दांपत्य जीवन सुखमय और प्रेम से भरा हो सकता है।

चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में मानव जीवन को सरल और सफल बनाने से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। इन बातों का पालन करने से पति-पत्नी के बीच कभी मनमुटाव नहीं होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। चाणक्य कहते हैं कि पति-पत्नी सात जन्मों के होते हैं। पति-पत्नी का रिश्ता अच्छा है या बुरा, इसमें आपके आस-पास की ऊर्जा भी बड़ी भूमिका निभाती है।
चाणक्य बताते हैं कि सुबह सुबह पति पत्नी को साथ में कुछ चीज़ें करनी चाहिए जिससे उनका पूरा दिन सकारात्मक गुज़रेगा और वैवाहिक जीवन में भी प्रेम बना रहेगा।

योग
अगर पति-पत्नी एक साथ सुबह योग करें तो दोनों फिट रहेंगे। दोनों का शरीर और स्वास्थ्य हमेशा के लिए बेहतर हो जाएगा। मन भी शांत रहेगा। यह आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। इससे दंपत्ति के बीच झगड़ों की कमी होगी क्योंकि योग के कारण मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इससे आप दोनों का दिन अच्छा गुजरेगा।

प्यार
अगर पति-पत्नी दिन की शुरुआत प्यार से करें तो उनका मूड दिन भर फ्रेश रहेगा। दिन भर आप उत्साह से भरे रहेंगे। आप अपने सभी कार्य अधिक ऊर्जा के साथ कर सकते हैं। इसी वजह से आपके रिश्ते में प्यार और विश्वास बना रहता है। इसलिए पति-पत्नी को सुबह उठकर प्रेम संबंध बनाने चाहिए। सुबह की शुरुआत गले लगकर प्रेम के साथ करनी चाहिए।

अराधना
भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए सुबह जल्दी दिन की शुरुआत करना बहुत शुभ होता है। यह एक अच्छी शुरुआत देता है। इससे आपके शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसलिए पति-पत्नी सुबह भगवान की पूजा करें। यह आपके जीवन में सौभाग्य लेकर आएगा।

तुलसी को जल अर्पित करें
अगर पति-पत्नी सुबह स्नान के बाद देवी तुलसी को जल अर्पित करते हैं, तो वे जीवन भर अच्छे रिश्ते में रह सकते हैं। ऐसे लोगों के वैवाहिक जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आएगी। आपको धन की प्राप्ति होगी। इसलिए सुबह सुबह पति पत्नी को एक साथ तुलसी माता को प्रणाम करके तुलसी के पौधे को जल अर्पित करना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











