Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
Chanakya Niti: घर चुनते समय चाणक्य की इन बातों का रखें ख्याल, अपने आशियाने में बिता सकेंगे खुशहाल जीवन
हमारे जीवन में हमारा घर बहुत अहमियत रखता है। दिन भर की थकान को दूर करने, अपनों का प्यार लेने और नये दिन की फिर से उमंग भरी शुरुआत करने हम अपने आशियाने में जाते हैं।
हर जीव का अपना एक आशियाना होता है, और मनुष्य का घर ही उसकी खुशियों और उम्मीदों का आशियाना होता है। आज के समय में घर लेना या बनाना बहुत ही मेहनत और अत्यधिक धन निवेश का कार्य है, क्योंकि इसमें जीवन भर की पूँजी लग जाती है। इसलिए घर बनाते या लेते वक्त कई चीज़ों का ख़ास ख्याल रखना पड़ता है।

महान दार्शनिक, अर्थशास्त्री और रणनीतिकार चाणक्य ने यह बताया कि घर बनाते समय किन चीज़ों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने अपने श्लोक के माध्यम से यह बताया कि घर के आस पास के क्षेत्र में क्या क्या होना चाहिए। उनकी सदियों पहले दी गई यह सलाह आज भी उतनी ही ज़रूरी मालूम पड़ती हैं। जानते हैं किस जगह बनाना चाहिए अपना घर -
धनिक: श्रोत्रियो राजा नदी वैद्यस्तु पंचम:।
पंच यत्र न विद्यन्ते तत्र दिवसं न वसेत्।।
वह स्थान जहां अमीर रहते हैं
चाणक्य इस श्लोक में कहते हैं कि जिस स्थान पर धनी लोग रहते हैं वह स्थान घर बनाने के लिए उपयुक्त होता है। जहां अमीर लोग हैं, वहां नौकरी और रोजगार के अवसर होते हैं। ऐसे में व्यक्ति को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ता है। ऐसी जगह घर रखने से जीवन में परेशानियां कम आती हैं और अवसर के द्वार खुलते हैं।

विद्वानों के आस पास
यदि पड़ोसी विद्वान या पढ़ा-लिखा व्यक्ति है, तो इसका आपके परिवार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आप अपने परिवार का अच्छे से ख्याल रख सकते हैं और अपने बच्चों की परवरिश कर सकते हैं। बच्चों को प्रेरणा व अच्छे प्रभाव के साथ-साथ ज्ञान का स्रोत भी मिलता है।
प्रशासनिक व्यवस्था
यदि राजा या प्रशासन अच्छा नहीं होगा तो जनता को कोई लाभ नहीं होगा। दूसरी ओर, शासन की एक प्रणाली में जहां लोगों की राजा या शासक तक सीधी पहुंच होती है, व्यक्ति सुरक्षित रहता है। तो चाणक्य कहते हैं कि ऐसी जगह पर घर बनाना सही रहता है जहां प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू हो। आज के समय में भी देखें तो घर ऐसे शहर या राज्य में ही बनाना चाहिए जहां ना केवल प्रशासन बल्कि पुलिस व्यवस्था भी अच्छी हो।

पानी की व्यवस्था
जिस घर के पास नदी या तालाब न हो, वहां घर बनाने का कोई फायदा नहीं है। ऐसे व्यक्ति पानी के लिए बेचैन रहते हैं। चाणक्य कहते हैं कि घर बनाने से पहले पानी की उपस्थिति सुनिश्चित कर लेनी चाहिए। घर वहीं बनाना या खरीदना चाहिए जहां पानी की पूरी व्यवस्था हो। आज के समय में यह सलाह और भी महत्वपूर्ण हो जाती है जब पानी की किल्लत दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।
चिकित्सा उपचार
चाणक्य कहते हैं कि घर बनाने से पहले यह देख लेना चाहिए कि घर के आसपास अस्पताल और डॉक्टर हैं या नहीं। यह बीमारी के मामले में आपकी मदद करता है। इमरजेंसी होने पर आपको तुरंत स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

जानकार
एक परिचित और अच्छे स्वभाव का पड़ोसी सुखी जीवन प्रदान करता है। वहीं अगर आस पास रहने वाले लोग ही नकारात्मक या झगड़ालू हों, तब पूरे परिवार का जीवन दुर्भर हो जाता है। चाणक्य कहते हैं कि ज्ञानियों और मृदुभाषी का पड़ोसी होना सुख की बात है। क्योंकि उनका व्यवहार बहुत अच्छा होगा और आपके बच्चों के विकास में भी मदद मिलेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











