Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
Bada Mangal 2025: दूसरा बड़ा मंगल आज, अपनों को भेजें शुभकामना संदेश, जानें पूजा विधि और उपाय
Bada Mangal 2025 Wishes : हिंदू धर्म में हनुमान जी को संकटमोचन कहा गया है, जो अपने भक्तों के हर संकट को हर लेते हैं। ज्येष्ठ मास में आने वाला बड़ा मंगल विशेष रूप से श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त इस दिन पूरी श्रद्धा से हनुमान जी का नाम जपते हैं, उनका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाता है। इस वर्ष दूसरा बड़ा मंगल 20 मई 2025 को मनाया जाएगा, जो कि भक्तों के लिए अत्यंत पुण्यदायक अवसर है।

दूसरा बड़ा मंगल 2025 का पूजन मुहूर्त
सुबह के मुहूर्त: 05:28 से 07:11 बजे तक
08:53 से 10:35 बजे तक
शाम के मुहूर्त: 5:25 बजे से रात 7:07 बजे तक
7:07 बजे से रात 8:25 बजे तक
इन शुभ समयों में पूजन और हनुमान चालीसा का पाठ करना अत्यंत फलदायक माना जाता है।
बड़ा मंगल पर करें ये उपाय
घर के दरवाजों पर स्वास्तिक बनाएं - सरसों के तेल में थोड़ा सा सिंदूर मिलाकर घर के मुख्य द्वार और अन्य दरवाजों पर स्वास्तिक बनाएं। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में शांति व सकारात्मकता बनाए रखता है।
राम नाम का जाप - यदि आप इस दिन 108 बार राम नाम का लेखन करते हैं, तो मान्यता है कि हनुमान जी अत्यंत प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति करते हैं।
हनुमान जी को लौंग और इलायची का हार अर्पित करें - 5 लौंग और 5 इलायची से बना हुआ एक छोटा सा हार बजरंगबली को चढ़ाएं। यह उपाय शनि के प्रभाव से रक्षा करता है और आर्थिक स्थिति में सुधार लाता है।
बड़ा मंगल की शुभकामनाएं (Bada Mangal 2025 Wishes)
1. बजरंगी भीड़ पड़ी तेरे भक्तों पर,
दाता अर्ज सुन लो मेरी अब,
हे महावीर अब तो दर्शन दे दो,
पूरी कर दो तुम कामना मेरी।
बड़े मंगल की शुभकामनाएं
2. शक्ति, भक्ति और विश्वास का प्रतीक है बड़ा मंगल।
हनुमान जी की कृपा से आपके जीवन में
हर संकट दूर हो और खुशियों की वर्षा हो।
बड़ा मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं
3. दुनिया की रचना जो करें कहते उसे भगवान हैं,
दीन दुखियों की जो पीड़ा हरे वही तो हनुमान है।
बड़ा मंगल की शुभकामनाएं
4. करो कृपा सब पर हे हनुमान,
जीवन भर सब करें तुम्हें प्रणाम,
जग में सब तेरे ही गुण गाएं,
हरदम चरणों में तेरे शीश नवाएं।
बड़ा मंगल की शुभकामनाएं
5. सब सुख लहै तुम्हारी सरना,
तुम रक्षक काहू को डरना।
शुभ बड़ा मंगल
6. बजरंग जिनका नाम है,
सत्संग जिनका काम है,
ऐसे अंजनिपुत्र को मेरा बारम्बार प्रणाम है।
बड़ा मंगल की शुभकामनाएं
इस विशेष अवसर पर हनुमान जी का ध्यान करें, मंदिर में जाकर दर्शन करें या घर पर ही उनके नाम का स्मरण करें। उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि सदैव बनी रहती है। बड़ा मंगल का यह पावन दिन आपके जीवन में मंगलमय परिवर्तन लेकर आए, ऐसी कामना करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











