Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स
आपके एक्वेरियम के लिये गुस्सा न करने वाली शांत मछलियां
क्या आपको मछली पालना पसंद है अगर हां, तो हो सकता है कि आपको लड़ने झगड़ने वाली मछली पालना बिल्कुल भी न पसंद हो। इसलिये आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी खास 10 मछलियां जो पानी में बहुत ही शांत रहेंगी। पर इन्हें पालने में आपको काफी देख रेख रहने की आवश्यकता है क्योंकि मान लीजिये अगर इन्हें किसी गुस्सैल मछली के साथ रख दिया गया तो , समझ लीजिये कि इनका जीना मुश्किल हो जाएगा।
अगर शांत मछलियां आपके घर में रखी जाएंगी तो समझ लीजिये कि आपकी भी आधी टेंशन खतम हो जाएगी क्योंकि इन्हें देखने से मन को बहुत ही शांति मिलती है। ऐसी शांत मछलियां बच्चों को भी बहुत पसंद आती हैं।
अगर आपको एक्वेरियम में मछली पालने का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है तो, आपके लिये ये शांत मछलियां बहुत अच्छी रहेगी। तो आइये जानते हैं कि एक्वेरियम में पालने के लिये कौन सी हैं शांत मछलियां।

एंजलफिश
यह सुंदर और संवेदनशील एंजलफिश नामक मछली बहुत ही शांत होती है। इन्हें ऐसी मछलियों के साथ रखना चाहिये जो ज्यादा तेज न तैरती हों क्योंकि इससे एंजलफिश घबरा जाती है।

गप्पी
यह मछली बच्चों दृारा बहुत पसंद की जाती है। चाइनीज फेंगशुई के हिसाब से ये तब बहुत ज्यादा लक्की मानी जाती हैं जब इन्हें 8 गोल्ड फिश के बीच में रख दिया जाए तो।

नीओन टेरा
इस मछली पर जब हल्की सी भी रौशनी पड़ती है तब इनका रंग अपने आप ही चमकने लगता है और शरीर से अद्भुत रौशनी निकलती है। यह बच्चों और बड़ों दोनों को भी प्रभावित करती है। जब आप इन्हें अपने एक्वेरियम में रखें तब कोशिश करें कि आपकी टैंक में बहुत सारे पौधे हों क्योंकि इन मछलियों को पौधों के पीछे छुपने में बहुत अच्छा लगता है।

गोल्ड फिश
यह एक ऐसी मछली है जिसे कोई भी नवसिखिया पाल सकता है। अगर इनकी ठीक प्रकार से देखभाल की जाए तो यह करीबन 20 साल तक जिंदा रह सकती हैं।

एक्स रे फिश
इस मछली को इस नाम से इस लिये बुलाया जाता है क्योंकि इसका अंदरूनी अंग साफ झलकता है। इन मछलियों को अकेले ही रखना चाहिये क्योंकि अगर ये किसी छोटी मछली के साथ रहेगी तो ये उन्हें खा जाएंगी।

जेबरा डेनियो
ये मछली पालने के लिये बहुत अच्छी है। अगर इसके शरीर के बीच से कोई रौशनी पास होती है तो यह रंग छोडती है। यह बहुत सारे रंगों में उपलब्ध है।

एलीफैंट नोज
हाथी की तरह सूंड़ होने की वजह से इसे एलीफैंट नोज फिश बोला जाता है। इन्हें अगर एक्वेरियम में रखना हो तो इनको केवल केंचुए खिलाइये।

बैंजो कैटफिश
यदि आप इस मछली को पालने की सोंच रहे हैं तो, देख लीजियेगा कि इसके आस पास कहीं कोई गुस्सैल मछली ना पाली गई हो।

रैम
इस मछली को पौधों से बहुत प्यार है और इसे पालने के लिये बहुत देखभाल करनी पड़ती है।



Click it and Unblock the Notifications











