Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
बाथरूम से बदबू दूर करने के उपाय
आपको कैसा लगता है जब आपके बाथरूम में अजीब सी बदबू आती है। यह बहुत बेकार और शर्मिंदा करने जैसा लगता है। आप इस बदबू को रोकने के लिए कुछ घरेलू तरीके अपना सकते हैं, जैसे कि बाथरूम में गीले तौलिये को नहीं रखना, दरवाजों को खुला रखना आदि।
लेकिन ये काफी नहीं है। इस बदबू से निजात पाने के लिए आपको कुछ ज्यादा करने की आवश्यकता है। ज्यादा जानने के लिए आगे पढ़ें...

खिड़कियों को खुला रखना
बाथरूम की बदबू को दूर करने के लिए यह सबसे असरदार घरेलू नुस्खा है। यदि आप कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो इनको बंद कर दें। हवा का आवागमन सही नहीं होने के कारण आपके बाथरूम में इस प्रकार की तेज बदबू आती है। इसलिए खिड़कियों को खुला रखें और हवा को आने दें।
रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करें
यह भी बदबू हटाने का एक आसान तरीका है। आप अपनी पसंद का एक फ्रेशनर चुन सकते हैं। बाथरूम के लिए नीलगिरी (यूकलिप्टस) या एक्वा वाला फ्रेशनर ठीक रहेगा। हल्का सा फ्रेशनर छिड़क दें थोड़ी देर में ही बदबू चली जाएगी।

नियमित रूप से साफ करते रहें
सिर्फ फ्रेशनर छिड़कना ही काफी नहीं है। यदि आप इसे नियमित रूप से साफ नहीं करेंगे तो बदबू आती रहेगी। इसलिए बाथरूम के बेसिन को, कमोड को, और नाली को साफ करते रहें ताकि बदबू ना आए।
बेकिंग सोडा इस्तेमाल करें
कमोड को साफ करना थोड़ा गंदा काम है और इसमें हाथ में मुड़क भी जा सकती है। इस परेशानी से बचने के लिए पहले फ्लश कर दें। अब इसमें एक कप बेकिंग सोडा रखें और ढक्कन बंद कर दें। एक घंटे बाद फिर से फ्लश कर दें। आपको दाग और बदबू नहीं मिलेगी और टॉइलेट सीट एकदम साफ वो भी बिना पसीना बहाये।

वोडका
3 हिस्से पानी और 1 हिस्सा वोडका लेकर इसका घोल बना लें। इसमें कुछ बूंदें नीलगिरी या लैवेंडर के तेल की मिला दें। इसे एक स्प्रे बोतल में डाल लें और इस प्रकार आपका घरेलू रूम फ्रेशनर तैयार है।
एक मोमबत्ती जला दें
यदि आप बदबू से जल्दी छुटकारा चाहते हैं तो यह भी बाथरूम की बदबू से निजात पाने का एक घरेलू तरीका है। एक मोमबत्ती जला दें यह बदबू को बेअसर कर देगी। लेकिन सुगंधित मोमबत्ती इस्तेमाल ना करें।

इसे सूखा रखें
यदि आप फर्श और दीवारों को गीला रखेंगे तो बाथरूम में से तीखी बदबू आएगी। इसलिए बाथरूम के फर्श को सूखा रखें। दरवाजे खुला रखें और शॉवर और अन्य उपकरण रगड़ें। कमरे में हवा और रोशनी आती रहे।
सिरका इस्तेमाल करें
आपमें से बहुत से लोगों को धूम्रपान की आदत होती है। सिगरेट के धुए से भी बाथरूम की बदबू बढ़ जाती है। एक तौलिये पर सफ़ेद सिरका छिड़क लें और इसे निचोड़ लें। फिर इसे लटका दें। यह जल्दी ही सारी बदबू को सोख लेगा।



Click it and Unblock the Notifications











