Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
इन तरीकों से धोइये कपड़े, नहीं होंगे कभी फेड
जब भी आप वॉशिंग मशीन में कपड़ों को धुलने के लिए डालते हैं तो मन में डर लगा रहता है कि कहीं सारे कपड़ों का रंग आपस में न लग जाएं।
वॉशिंग मशीन में कपड़े धुलते समय डिटरजेंट को डाला जाता है जो काफी हार्ड होता है। इससे कपड़े के धागों पर असर पड़ता है और कई बार सस्ते कपड़े रंग छोड़ देते हैं।
कपड़ों के रंग छोड़ देने पर वो फेड लगने लगते हैं। कपड़ों के रंग बहुत बार तेज धूप में सुखाने से भी चला जाता है। कपड़ों के रंग को जैसा का तैसा बनाएं रखने के लिए कई तरीके होते हैं जिन्हें अपनाकर आसानी से कपड़ों को हमेशा के लिए अच्छा बनाए रखा जा सकता है।

डार्क, बोल्ड और ब्लैक कलर के कपड़ों का रंग ज्यादा जल्दी निकलता है। फिरोजी और हरे रंग के कपड़ों से भी रंग अवश्य निकलता है, इसलिए ऐसे रंग के कपड़ों को अलग ही धुलना चाहिए। कपड़ों का रंग निकलने से बचाने के लिए और नीरस व हल्का होने से बचाने के लिए निम्नलिखित आसान टिप्स को अपनाएं:
सफेद कपड़ों को ब्लीच करने के कुछ आसान तरीके
1. बारी-बारी से धुलें: मशीन से धुलें या हाथ से धुलें, हल्के और डार्क रंग के कपड़ों को अलग-अलग से धुलें। इससे कपड़ों पर एक-दूसरे का रंग नहीं लगता है और उनकी चमक बरकरार रहती है। कपड़ों को सही बनाएं रखने का यह सबसे पहला तरीका है।

2. सिरका में डुबोना: अगर आप हाथों से कपड़ों को धुलती हैं, तो डिटरजेंट की जगह उन्हें सिरके में भिगो दें। इससे उनकी चमक बनी रहती है और उनका रंग भी नहीं निकलेगा।
3. धूप से बचाएं: अगर आपके कपड़े बहुत नाज़ुक फैब्रिक के हैं तो उन्हें धूप में न सुखाएं। अगर सुखाना आवश्यक हों, तो उल्टा करके सुखाएं। इससे कपड़ों पर सीधे धूप नहीं पड़ती है और वो हमेशा चमकदार बने रहते हैं।

4. सही तरीके से सुखाएं: कपड़ों की चमक उनको बेतरतीबी से सुखाने के कारण भी चली जाती है। कपड़ों को सही तरीके से पानी से निचोंडने के बाद फटकार लें और उल्टा करके सही से तार पर डालें। इससे उनमें एकसमान हवा लगती है और वो सूख जाते हैं।

5. ठंडे पानी में ही धुलें: गर्म या गुनगुने पानी में कपड़े धुलने से उनकी चमक चली जाती है और रंग भी उतर जाता है। कपड़ों को हमेशा ठंडे पानी में ही धुलें।



Click it and Unblock the Notifications











