Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
स्कूल की यूनिफार्म साफ करने के जानदार टिप्स
काम-काजी महिलाओं के पास इतना समय नहीं होता कि वह साबुन ले कर बच्चे की यूनिफार्म ले कर रगड़ती रहें। बच्चे की स्कूल की यूनिफार्म से दाग साफ करने के लिये साबुन के साथ - साथ किचन का टच भी देना जरुरी है। यूनिफार्म पर चाहे मिट्टी का दाग लगा हो या फिर स्याही का दाग , इन घरेलू उपायों से हर प्रकार के दाग झट से छूट जाएंगे। जब आप कपड़े को इन चीजों से धो कर सुखा लेगीं तब आपको काफी अच्छा रिजल्ट प्राप्त होगा। कपड़े को एक बाल्टी में पानी के साथ इन सामग्रियों को डाल कर 15 मिनट या कुछ घंटों के लिये भिगो दें और फिर साफ करें। यूनिफार्म के दाग को साफ करने के लिये ब्रश का प्रयोग गोलाई में करें। स्कूल की शर्ट से दाग साफ करने के लिये इन टिप्स का प्रयोग करें।

स्कूल की यूनिफार्म साफ करने के जानदार टिप्स
1. नींबू का रस- कपड़े में दाग छुड़ाना हो तो, उस पर नींबू का रस निचोड़े। नींबू का छिलका ले कर दाग को गोलाई में रगडे़। अगर नींबू का प्रयोग दो बार रगड़ कर किया जाए तो कपड़े पर लगा दाग साफ हो सकता है! कपडे से कैसे छुडा़एं कठोर दाग?
2. सिरका- सफेद कपड़े से सिरका आसानी से दाग छुड़ा देता है। पानी और सिरके के घोल में कपड़े को डुबा कर रख दें। फिर एक घंटे के बाद यूनीफार्म को निकाल कर ब्रश से रगड़ दें।
3. बेकिंग पावडर- बेकिंग पावडर और पानी का पेस्ट तैयार करें और उसे शर्ट पर लगे दाग पर लगा दें। फिर हल्के से रगड़ कर दाग को ब्रश से छुड़ा लें। ब्रश को गोलाई मे चलाएं।
4. ब्लीच- ब्लीच तभी करना चाहिये जब कपड़े का काफी जिद्दी दाग लगा हो। ब्लीच के प्रयोग से कपड़े का रंग हलका पड़ जाता है।
5. टमाटर का रस- यह एक प्राकृतिक ब्लीच है। सफेद कपड़े को साफ करने के लिये टमाटर के रस को दाग पर रगड़ना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications











