Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
वॉश बेसिन की सफाई करें ऐसे
वॉश बेसिन एक बहुत ही जरुरी चीज है जो कि हर किसी के बाथरूम में पाई जाती है। अगर वॉश बेसिन साफ सुथरा ना हो तो ऐसा लगता है कि आप अपने घर को साफ ही नहीं करती। वॉश बेसिन की सफाई बहुत जरुरी है और यह बेसिक क्लीनिंग में आती है। अगर आपका वॉश बेसिन हल्के रंग का है तो, उस पर जमी हुई गंदगी साफ दिखाई देने लगेगी। अपने वॉश बेसिन को समय समय पर साफ करते रहना चाहिये। आप अपने वॉश बेसिन को साफ करने के लिये कुछ आसान सी विधियां अपना सकती हैं।

वॉश बेसिन को कैसे करें साफ
1. क्लीनर का प्रयोग - बाजार में ऐसे बहुत से क्लीनर मिलते हैं जिससे आपका बेसिन चमक सकता है। क्लीनर को बेसिन में कुछ देर के लिये डाल कर उसे वहां पर जमने दीजिये। फिर कुछ देर के बाद स्क्रबर से रगड़ कर साफ कर दीजिये। हफ्ते में इस तरह से सफाई करना जरुरी है।
2. प्राकृतिक सामग्री- नींबू के रस से भी सफई मुमकिन है, यह ब्लीचिंग का काम करता है। बेसिन पर नींबू का रस फैलाइये और कुछ देर के बाद उसे स्क्रबर से साफ कीजिये। अच्छे रिजल्ट के लिये ऐसा कई बार करें। SEE THIS: सिरका करेगा घर की सफाई
3. नारियल के सूखे बाल- नारियल के सूखे बाल बहुत ही अच्छा स्क्रब बन सकते हैं। नारियल के बाल और सूखी राख की मदद से आप बेसिन को बिल्कुल नया जैसा चमका सकती हैं।
4. ब्लीचिंग लिक्विड- अगर वॉश बेसिंन को कई दिनों तक साफ ना किया जाए तो वह पीला पड़ना शुरु हो जाता है। इसलिये उसे साफ करने के लिये कैमिकल ब्लीच नहीं बल्कि सिंथेटिक कैमिकल ब्लीच का प्रयोग करें। इससे वॉश बेसिन तुरंत ही साफ हो जाता है और उसमें खुशबू आने लगती है।
5. कीटाणुनाशक- अगर आपके पास डिटॉल है तो उससे आप अपने वॉश बेसिन को कीटाणुरहित बना सकती हैं। बाथरूम की अन्य चीज़े भी इससे साफ की जा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











