Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स
डेनिम की कैसे करें देखभाल
डेनिम एक ऐसा मटीरियल है जो सालों साल आसानी से चल सकती है। नौजवानों को जींस पहनना बहुत पसंद होता है लेकिन उन्हें डेनिम का ठीक तरह से रख रखाव नहीं आता। डेनिम की ना केवल जींस ही होती है बल्कि डेनिम की जैकेट्स भी काफी लोगों को भाती है। अगर डेनिम को कई बार पहना जा चुका है तो उसका रख रखाव भी सही से होना चाहिये, जिससे कि वह और कई साल चल सके।
इससे पहले की आपकी डेनिम ज्यादा खराब हो, उससे पहले उसे ठीक से संभाल कर रखना सीख लीजिये। आज बोल्डस्काई आपके साथ डेनिम की देखभाल और उसे ठीक से किस प्रकार से धोया जाए, इसके बारे में जानकारी देगें । जींस को धोएं ऐसे कि रंग न उड़े

मोड़ कर रखें
डेनिम काफी मोटी होती है, इसलिये उनमें जल्दी क्रीज नहीं पड़ती। अगर आप उन्हें कुछ- कुछ दिनों पर अलग तरीके से फोल्ड कर के रखेगीं तो उनका रंग नहीं फेड होगा।

इन्हें हफ़ते में एक बार धोएं
अगर आपको लंबे समय तक डेनिम को चलाना है तो इन्हें हफ्ते में एक बार जरुर धोएं।

डायरेक्ट सूरज की धूप दिखाएं
डेनिम को धोने के बाद उन्हें सीधे धूप की रौशनी में रखें। इससे उनका रंग नहीं उडे़गा।

ब्लीच का प्रयोग ना करें
जींस को धोते वक्त पानी में ब्लीच ना डालें नहीं तो, इससे उसका रंग उड़ जाएगा।

सिरके में भिगोएं
अगर आपको अपनी जींस का रंग बचाए रखना है तो उसे पानी और सिरके के घोल में करीब आधे घंटे तक भिगोए रखना है, उसके बाद उसे साफ पानी से धो लें।

इन्हें अकेला ही धोएं
अच्छा होगा कि मशीन में अपनी जींस को अकेला ही धुलें, इससे इनका रंग नहीं उडे़गा।

ध्यान से रगडें
बहुत से लोग सोंचते हैं कि डेनिम को रगड़ दो तो वह बहुत अच्छे से साफ हो जाएगी। मगर ऐसा नहीं है, आप उसे जितना ज्यादा रगडे़गें , वह उतनी ही कमजोर हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications











