Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
बाथरूम को साफ करने के 6 टिप्स
घर की ही तरह बाथरूम को भी साफ रखना जरुरी होता है। कुछ लोग सोंचते हैं कि बाथरूम को साफ करना मुश्किल काम होता है पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आपका बाथरूम हीरे की तरह चमकता रहे इसके लिये हम आपको कुछ आसान से टिप्स देगें जिसे आजमाना बहुत ही आसान है। इन टिप्स से आप बाथरूम में जमे मैल और कीटाणुओं को जड़ से खतम कर सकेगीं।
बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट आपके बजट पर भारी पड़ सकते हैं, लेकिन अगर आप इन टिप्स को आजमाएंगी तो आप हमेशा लाभ में रहेगीं। कई बार बाथरूम के टायल्स और फर्श को साफ करना बड़ा ही मुश्किल होता है पर आज यहां पर कुछ भी मुश्किल नही है। आइये जानते हैं कि बाथरूम को दिये गए 6 टिप्स के अनुसार कैसे साफ कर सकते हैं।

बाथरूम को साफ करने के 6 टिप्स
1. बाथरूम बेसिन: आप बाथरूम के दाग लगे बेसिन को नींबू और नमक के साहारे साफ कर सकती हैं। नींबू को नमक में अच्छे से लपेटिये और बेसिन में एक बार रगड़ दीजिये और 15 मिनट के बाद उसे हल्के गरम पानी से धो लीजिये।
2. बाथरूम का नल: रूई को सिरके में डुबाइये और उससे नल को साफ कीजिये। नल को चमकाने के लिये ऐसा हर हफ्ते 2 बार कीजिये। इस तरह से नल बिल्कुल चमक जाएगा।
CLICK: बाथरूम के लिये फेंग शुई टिप्स
3. बाथरूम के पर्दे: बाथरूम के पर्दों को महीने में एक बार जरुर बदलना चाहिये। पर्दो में लगी गंदगी को सिरके और नमक में डुबा कर साफ करना चाहिये। सिरके से पर्दे में जमी गंदगी पूरी तरह से फूल जाती है, जिससे उसे साफ करने में आसानी होती है।
4. बाथरूम टाइल: अगर बाथरूम में कोई ऐसी टाइल लगी है जिस पर दाग लगा हुआ है, तो उसे कटे आलू से रगड़ कर साफ करें। 15 मिनट के बाद गरम पानी से टाइल को धो लें।
5. बाथरूम की खिड़कियां: बाथरूम की खिड़कियों को साफ करने के लिये पुराना टूथब्रश का सहारा लें। टूथब्रश को साबुन के घोल में डुबोएं और उससे खिड़कियों को साफ करें।
6. कमोड- बाथरूम फ्लश को साफ करने के लिये उसमें 500 एम एल सिरका डालें। सिरके में नींबू और नमक मिलाएं। ऐसा करने से सारी गंदगी साफ हो जाएगी और आपका कमोड चमकने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications











