Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
बाथरूम की जमीन को साफ करने के आसान तरीके
घर में बाथरूम एक ऐसी जगह होती है, जहां पर गंदगी ज्यादा होती है। अगर आप कुछ प्राकृतिक चीजों से अपने बाथरूम की सफाई करेगीं तो वह चमकने लगेगा, खासतौर पर बाथरूम की जमीन। बाथरूम की जमीन पर कई तरह के मैले दाग जमे होते हैं। कभी कभी फर्श पर बाल्टी रखने की वजह से निशान पड़ जाता है। इसके अलावा कमोड के चारो ओर गहरा पीला दाग जमा होता है, जो कि साफ करना मुश्किल हेाता है।
अगर बाथरूम की जमीन साफ होती है तो, मन अंदर से ही खुश रहता है। अगर आप बाथरूम को साफ करने के लिये हजारों प्रकार के केमिकल का प्रयोग करती आ रही हैं, तो अब समय आ गया है कि आप थोड़ा विचार कर लें। यह प्राकृतिक तरीके आपके बाथरूम के फर्श को चमकदार बना देगें। बाथरूम को साफ करने के 6 टिप्स

बेकिंग सोडा
बाथरूम की जमीन पर बेकिंग सोडा फैला दीजिये, फिर आधे घंटे बाद मोटे ब्रश से रगड कर सफाई कीजिये। अच्छे रिजल्ट के लिये ऐसा हफ़ते में 1 बार करें।

नींबू
अगर कमोड के पास गहरी गंदगी जम गई है, तो वहां पर नींबू का रस डालें और तुरंत ही ब्रश से सफाई कर दें। इससे गंदगी भी साफ होगी और वहां पर अच्छी खुशबू भी आएगी।

नमक
अगर किसी दाग पर नमक छिडक कर उस पर गरम गरम पानी डाला जाए, तो वह दाग साफ हो सकता है। आप भी यह फार्मूला बाथरूम की जमीन पर लगे दाग को साफ कर के आजमाइये।

सिरका
फर्श पर लगे बाल्टी का दाग या फिर सिंक की पाइप के किनारे लगे दाग को सफेद सिरके से साफ किया जा सकता है। बस थोडा सा सिरका डाल कर 15 मिनट के बाद उस पर नींबू का रस डालें। उसके 15 मिनट के बाद बाथरूम के ब्रश से गंदगी को रगड़ कर साफ करें।

सोडा
जमे हुए दाग पर सोडा डालें और उसे अपने आंखों के सामने साफ होते हुए देखें।

वोडका
बाथरूम की टाइल को वोदका से भी साफ किया जा सकता है। हां यह आपको महंगा जरुर पडेगा।



Click it and Unblock the Notifications











