Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
बेस्ट फूड जो साफ करें आपके पूरे गंदे घर को
आपको अपने घर को प्राकृतिक चीजों से इसलिये साफ करना चाहिये कि जिससे ना तो उसके कोई साइड इफेक्ट्स हों और ना ही उन पर ज्यादा पैसे बर्बाद हों। क्या आप जानती हैं कि आपकी किचन में रखी ऐसी कई खाने पीने की सामग्रियां आपके कई काम आ सकती हैं। अब जैसे मान लीजिये कि आलू या नींबू ही है, तो इन्हें आपको जरुर आजमाना चाहिये।
अगर घर पर यह ज्यादा मात्रा आ गई हों और सड़ना शुरु हो जाएं तो इन्हे फेकने के बजाए, इनका इस्तमाल करें और घर के सामानों को साफ करें। तो जब दुबारा आप सब्जी बनाने के लिये आलू छील रहीं हो तो उसके छिलके को फेकने की बजाए अपने गंदे स्टोव को साफ करने के काम में लाएं। इसी तरह से और भी टिप्स है आपके लिये, तो जानते हैं इनके बारे में- TIPS: टूथब्रश को साफ करने के सिंपल टिप्स

मुसम्बी
बाथटब में पडे़ पानी के दाग को साफ करने के लिये मुसम्बी के छिलके में नमक डालें और उससे बाथटब को रगड़ कर साफ करें।

जंग के लिये आलू
आलू के पीस काट कर जंग लगी चीजों पर रगड़े।

दाग लगे बर्तन
बर्तन को साफ करने के लिये पाउडर कॉफी का प्रयोग करें। इससे बर्तन पर खरोंच भी नही आएगी।

खिड़कियों के लिये प्याज
अगर खिड़कियां चिपचिपी हो गई हैं , तो प्याज को दो भागों में काट लें और खिड़की पर रगड़ कर गंदगी और चिपचिपे पदार्थ को साफ कर दें।

सिंक के लिये नींबू
नींबू को काट कर उसमें नमक छिड़क कर गंदे बर्तन या पैन या फिर किचन के सिंक को साफ किया जा सकता है।

लकड़ी के फर्नीचर के लिये चाय
चाय में एक प्रकार का तत्व होता है जो कि आपके फर्नीचर को फिर से दुबारा चमका सकता है। टी बैग या चाय की पत्ती का प्रयोग करें।

कीड़े-मकौड़ों को भगाने के लिये तेज पत्ता
अगर आपके घर में काफी कीड़े मकौड़ पैदा हो गए हैं तो, उन्हें भकागे के लिये जगह जगह पर तेज पत्ता रख दें।

गंदे कप के लिये सिरका
कप में पड़े कड़े दाग को साफ करने के लिये वाइट वेनिगर का प्रयोग करें।

फ्रिज के लिये ग्रीन टी
अगर फ्रिज में से गंदी बदबू आने लगे तो एक कटोरे में ग्रीन टी भर कर फ्रिज में रख दें। इससे वह फ्रिज की सारी बदबू को सोख लेगी।

चांदी के बर्तनों के लिये केले का छिलका
केले के छिलके से आप किसी भी प्रकार के कड़े से कडे़ दाग को बर्तन से साफ कर सकती हैं। आप चाहे तो इसका पेस्ट बना कर भी प्रयोग कर सकती हैं।

टॉयलेट के लिये वोदका
सस्ता वोदका टॉयलेट को साफ करने के काम आ सकता है। यह बहुत ही पावर फुल होता है।

सिंक के लिये बेकिंग पाउडर
बेकिंग सोडा और सिरके को मिक्स कर के आप जाम हो चुके ड्रेन को साफ कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











