Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स
प्याज के प्रयोग से करें घर की सफाई
वैसे तो हम प्याज को ज्यादातर खाने में ही प्रयोग करते हैं लेकिन इससे घर की भी सफाई की जा सकती है। यह बात बहुत कम ही लोगों को पता होगी कि प्याज का उपयोग घर की सफाइ करने के लिये भी होता है। इसमें से तेज गंध आती है इसलिये लोग इसे घर की सफाई में प्रयोग नहीं करना चाहते। लेकिन यह कोई जरुरी नहीं है कि सफाई करने वाले समानों की महक अच्छी ही हो। आइये जानते हैं कि प्याज से किन-किन सामानों की सफाई की जा सकती है।
ऐसे करें प्याज से घर की सफाई
1. ग्रिल्ल की सफाई
ग्रिल्ल पर खाने का सूखा दाग लग जाता है तो बड़ी मुश्किलों से छूटता है। इसको साफ करने के लिये प्याज का टुकड़ा ले कर उस पर घिसने से सूखे दाग गीले हो कर नरम पड़ जाते हैं, जिससे ग्रिल्ल आराम से साफ हो जाती है।

2. गैस की सफाई
गैस पर गीली चीजे़ गिर कर सूख जाती हैं और अपना दाग छोड़ जाती हैं। प्याज के रस में इतनी शक्ति है कि वह इन गडे़ दागों को आराम से छुड़ा सकता है। यदि आप प्याज के साथ थोड़ा नमक भी प्रयोग करेंगी तो काम और भी आसान हो जाएगा।
3. इग्ज़ॉस्ट फैन की सफाई
किचन में लगे इग्ज़ॉस्ट फैनों में गंदगी लिपट जाती है। इनकी सफाई साल-साल पर ही संभव हो पाती है जिससे ये अधिक गंदे हो जाते हैं। इन पर से गंदगी को छुड़ाने के लिये कटे हुए प्याज में बेकिंग सोड़ा लगा कर सफाई करें।
4. खिड़कियों की जाली
खिड़कियों और दरवाज़ों पर लगी जाली को साफ करने के लिये प्याज को काट कर उस पर रगडिये और फिर उसे पानी से धो लीजिये। इससे जाली तो साफ होगी ही साथ में प्याज की गंध से कीडे़- मकौड़े भी साफ हो जाएंगे।
5. धातु चमकाने के लिये
ब्रास और कॉपर के धातुओं को चमकाने के लिये कटी हुई प्याज काम आ सकती है। इससे आपके धातु के बर्तन चमक उठेंगे।



Click it and Unblock the Notifications











