Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स
सर्दियां आ गईं, अब जरुरत है शॉल-स्वेटर को धूप दिखाने की
सर्दियां अब आ चुकी हैं और हम में से कई लोग केवल इसलिये ही परेशान हैं कि अब इन गर्म कपड़ों को फिर दुबारा से पहनने योग्य कैसे बनाएं। एक बात जो आप हमेशा गर्म कपड़ों को अल्मारियों से निकालने के बाद महसूस करती होंगी वह है उनमें से आ रही अजीब सी महक। गर्म कपड़ों जैसे, शॉल-स्वैटर को अल्मारी से निकालने के बाद उन्हें सीधा धूप दिखा देनी चाहिये। ऐसा करने से उनमें से आ रही महक दूर हो जाएगी।
तो आज चलिये बोल्डस्काई आपको यह बताएगा कि शॉल, स्वैटर या फिर किसी भी गर्म कपड़े से महक कैसे निकालें और साथ ही उन्हें दुबारा पहनने योग्य कैसे बनाएं?

सर्दियों में करें ये पहला काम-
1. सूरज की धूप दिखाइये: अल्मारियों से गरम कपड़ों को निकाल कर उनहें सूरज की धूप दिखा दीजिये। अगर हो तो पूरा दिन उन्हें बाहर ही धूप में रखे।
2. गरम पानी: जब सूरज की धूप दिखा दें तो उसके बाद हल्के गरम पानी में डिटर्जेंट मिला कर कपड़ों को धो लें। 15 मिनट तक कपड़ों को भिगोने के बाद उन्हें 5 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ कर साफ कर लीजिये।
3. मशीन का प्रयोग: अगर आप मशीन का प्रयोग करती हैं तो, कपड़ों को 10 मिनट के हिसाब से मशीन में चलता छोड़ दीजिये। 10 मिनट के बाद साफ पानी से धो लीजिये।
4. दाग-धब्बों के लिये: अगर आपके गर्म कपड़ों में दाग-धब्बे लगे हैं तो, उसे साफ करने के लिये धब्बे वाली जगह पर 1 चम्मच बेकिंग पाउडर डाल कर गोलाई में रगड़िये। इस प्रोसेस को तीन बार कीजिये। दाग को अन्य चीजों जैसे, नींबू या शराब की कुछ बूंदों से भी छुड़ाया जा सकता है।
5. सुखाने के लिये: दाग धब्बे छुड़ाने के बाद गर्म कपड़ों को सूरज की धूप में अच्छे से सुखाएं।
6. खुशबूदार महक के लिये: अगर आप चाहती हैं कि कपड़ों में से अच्छी खुशबू आए तो कपड़े को पानी में आखिरी बार धोते समय उसमें एप्पल साइडर वेनिगर डालें।



Click it and Unblock the Notifications











