Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
अपने बाथरूम को स्टाइल से कैसे रखें?
अपने बाथरूम को अनदेखा न करें; बाकी पूरे घर की तरह यह भी महत्वपूर्ण है। हालांकि बहुत से लोग इसे इसका सही महत्व नहीं देते, लेकिन बाथरूम घर के महत्वपूर्ण कमरों में से एक है। आखिरकार, ज़रा सोचिए, सुबह उठने पर सबसे पहले हम सब सीधे वहीं (हममें से अधिकतर नींद से भरी आंखों के साथ) जाते हैं ताकि फ्रेश हो सकें और दिनभर के लिए तैयार हो सकें।
इसलिए, यदि इसे सोच समझकर और अच्छी तरह से रखा जाए तो यह वास्तव में किसी की आरामगाह बन सकता है, जहाँ आप बिना किसी रुकावट के अपने साथ कुछ समय बिता सकते हैं। यह कैसे संभव है? केवल करीने से एक्सेसरीज़ को रखकर। जी हाँ, सामान किसी भी जगह को आपकी इच्छानुसार सही रूप देने के लिए महत्वपूर्ण होता है।
कोई भी बाथरूम विभिन्न बाथरूम एक्सेसरीज़ के बिना संपूर्ण नहीं होता है। और फिर आज बाज़ार में उपलब्ध विस्तृत रेंज आपके लिए बहुत सारे विकल्प प्रदान करती है। लेकिन, खरीददारी के लिए बाहर जाते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान अवश्य देना चाहिए- यह सुनिश्चित करें कि वस्तुएं बाकी की सजावट से मेल खाती हो, चीज़ों को बजट के अंदर रखें और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप सुरक्षा के पहलू पर ध्यान दें। आखिरकार, आप स्वयं को चोट नहीं पहुँचाना चाहते हैं।

दर्पण
एक दर्पण के बिना बाथरूम क्या है? अधूरा! बिल्कुल सही। दर्पण किसी भी बाथरूम का एक अभिन्न तत्व है और किसी छोटे से बाथरूम को बहराई की भावना प्रदान करने का काम भली प्रकार से कर सकता है। एक स्टाइलिश दर्पण किसी जगह को एक शानदार लुक और फील भी प्रदान करेगा। चुना गया आकार आपकी पसंद पर निर्भर करता है, हालांकि, आजकल बड़े आकार के दर्पण लगाने का ट्रेंड है। फिर भी, साफ विज़न के लिए दर्पण को साफ रखें।

नल
बाथरूम नल का मुख्य कार्य पानी को सिंक तक लाना है ताकि बारबार मग में पानी भरे। खरीददारी करते समय, अपने सिंक की ऊँचाई और लंबाई का ध्यान रखें। यदि आप के घर में बच्चें है तो ज़्यादा जटिल नल न लेकर साधारण नल ही लें।

सिंक
किसी भी बाथरूम का एक अभिन्न हिस्सा, उसका सिंक होता है। इसका रंग बाकी एक्सेसरीज़ से मेल खाता हो, सही आकार-न ज़्यादा छोटा न ज़्यादा बड़ा क्योंकि दोंनो से ही परेशानी हो सकती है। आप दीवार पर टंगने वाला सिंक चुन सकते है या फिर स्वतंत्र रूप से खड़ा हुआ सिंक।

टायलेटरी होल्डर
साबुन ट्रे और टुथब्रश होल्डर-बाथरूम में रखी जाने वाली महत्वपूर्ण और उपयोगी चीज़ें हैं। हालांकि, ये चीज़ें बहुत छोटी और महत्वहीन लगती है लेकिन, इनके बिना निश्चित रूप से आपका बाथरूम अधूरा लगेगा। इसके अलावा, आज रंगों और पैटर्न की बड़ी रेंज उपलब्ध होने से ये अद्भुत रूप से बाथरूम का केंद्र बिंदु बन सकते हैं, केवल यह सुनिश्चित करें कि ये बाकी की सजावट और रंगों से मेल खाते हो।

कैबिनेट
दीवार में बनी हुई या फिर हुक पर टंगी हुई, अकसर सिंक के ऊपर ही आप कैबिनेट पाएंगे। दवाइयाँ, अतिरिक्त टायलेटरीज़ आदि रखने के लिए ये एक आदर्श जगह है। आपके बाथरूम में उपलब्ध जगह के अनुसार आप एक दर्पणयुक्त पैनल का विकल्प चुन सकते हैं ताकि एक अतिरिक्त दर्पण की आवश्यकता समाप्त हो जाए। इन दिनों, फैंसी अलमारियों (जो कैबिनेट की ही तरह उपयोग की जाती है) की एक बड़ी रेंज डेकोरेटर्स के लिए उपलब्ध है।

टायलेट रोल स्टैंड
यह आपको किसी महत्वहीन एक्सेसरी की तरह लग सकता है लेकिन यकीनन यह सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली चीज़ है। गीली टायलेट सीट या फिर धोने के बाद हाथ पोंछने के लिए टिशू का अभाव किसी को भी पसंद नहीं होता। टायलेट रोल होल्डर खरीदते समय ध्यान रखें कि वह कवर वाला हो। ऐसा करने से फव्वारे का इस्तेमाल करने पर टिशू रोल गीला नहीं होगा।

कचरे का डिब्बा
बेशक यह बाथरूम की सबसे अधिक महत्वपूर्ण चीज़ों में से एक है। आखिर, आप रैपर, बेकार टिशू पेपर, टायलेटरीज़ जैसे साबुन, टुथपेस्ट आदि के बचे हुए टुकड़े अपने बाथरूम के फर्श पर तो गिराना नहीं चाहेंगे। कूड़े पर मक्खियों और कीड़ों को बैठने से बचाने के लिए कवर वाला कचरे का डिबबा एक बेहतर विकल्प है। विशेष रूप से पैडल टाइप कवर वाले डिब्बे को खेलने और बंद करने के लिए आपको झुकना नहीं पड़ेगा।

लोंड्री बास्केट
यह आवश्यक नहीं है, लेकिन बाथरूम में एक अच्छी चीज़ है। लोंड्री बास्केट होने से परिवार के सभी लोग धाने वाले कपड़ों को एक ही जगह रख पाएंगे और इससे हर कमरे में जाकर कपड़े ढूंढने की आपकी परेशानी समाप्त हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications











