Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स
कपडे़ से कैसे छुडा़एं कठोर दाग
घर पर या फिर बाहर काम-काज करते वक्त दाग लग ही जाता है। कभी-कभी तो स्कूल जाने वाले बच्चों की शर्ट में भी इंक का दाग लग जाता है। लेकिन इन परेशान कर देने वाले दागों से छुटकारा पाने का काफी सरल उपाय है। अगर आपके कपडे़ में भी तेल, कॉफी या वाइन का दाग लग गया है तो आजमाइये हमारे दिये हुए कुछ सरल टिप्स।
चाय/कॉफी दाग- आपके घर पर बरतन धोने वाला साबुन का घोल तो होगा ही। इसे दाग पर केवल 5 मिनट के लिये लगाएं और फिर हल्के गरम पानी से धो लें।

खून का दाग- अगर ऐसा दाग लग जाए तो, गरम पानी की बजाए ठंडे पानी का इस्तमाल करें और साबुन की मदद से खून का दाग छुड़ा लें।
इंक का दाग- अगर आपका बच्चा स्कूल जाता है तो उसके कपडो़ पर इंक का दाग जरुर लगता होगा। इस दाग को छुडाने के लिये हेयर स्प्रे का प्रयोग करें। कपडे़ पर हेयर स्प्रे छिड़के और फिर उसे गरम पानी से धो लें।
चॉकलेट का दाग- चॉकलेट खाते वक्त दाग जरुर लगता है। अगर कपड़े पर चॉकलेट गिर गई है, तो उसे पहले सूखने दें, फिर चम्मच से उसे उठा लें। उसके बाद दाग पर एक पतला सा कपडा़ रखें, फिर उस पर नेल पॉलिश रिमूवर छिड़के। दाग को कपड़े से ना रगडे़, वह अपने आप ही कपड़ा सोख लेगा।
वाइन स्टेन- कपडो़ या फिर टेबल कवर पर रेड वाइन का दाग पड़ सकता है। इस दाग को छुडाने के लिये आप बेकिंग सोडा का प्रयोग कर सकती हैं।
ग्रीस का दाग- इस दाग को छुडाने के लिये कार्नस्टार्च या फिर बेकिंग सोडे को कपडे़ पर लगाएं और कुछ देर के लिये दाग को मुलायम हो जाने दें। उसके बाद किसी कपडे़ धोने वाले सर्फ से दाग को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications











