Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
आलू से चमकाएं समान और करें घर की सफाई
हमारी खाने की थाली में एक आइटम आलू का ना हो तो बात नहीं बनती। आलू को हम अक्सर हर तरह से प्रयोग करते हैं चाहे वह चिप्स के रूप में हो या फिर बर्गर में डाल कर। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आलू ना केवल खाने के ही बल्कि साफ-सफाई तथा अन्य काम में भी प्रयोग हो सकता है। आइये जानते हैं घर के कामों में आलू के उपयोग।
किन-किन कामों में उपयोग होता है आलू
1. जंग छुडा़ए- आलू में ऑक्जेलिक एसिड होता है जो कि जंग को घोल देता है। चाकू से आलू को काटिये और जंग वाली जगह पर घिस दीजिये। यह जंग को काट देगा और उसे बिल्कुल साफ कर देगा।

2. कांच की सफाई- कांच बहुत ही जल्द गंदे हो जाते हैं। आपने गंदगी को साफ करने के लिये न्यूजपेपर का प्रयोग अवश्य किया होगा लेकिन इस बार आलू का प्रयोग कर के देंखे। आलू के पीस काटिये और फिर उन्हें कांच पर रगड़ दीजिये और वह पल भर में बिल्कुल साफ हो जाएंगे।
3. टूटे कांच के टुकड़ों को उठाइये- जब घर में कांच टूट जाता है तब उसे बटोरने में परेशानी होती है। इसके लिये आप आलू के टुकडे कीजिये और उससे जमीन पर उस जगह पर रगडिये जहां पर कांच गिरा हो। इससे टूटे कांच आलू के टुकड़ों में फस जाएंगे और सिमट जाएंगे।
4. फूल दान- अगर आप चाहती हैं कि फूल दान में फूल बिल्कुल सीधे खडे़ हों तो आलू को बीच से काटिये और फूल दान के अंदर रख दीजिये। इस पर फूलों को लगा दीजिये , आपके फूल सीधे रहेंगे और खूबसूरत भी लगेंगे।
5. चांदी की सफाई- वैसे तो आप चांदी के आभूषण और बर्तनों को टूथपेस्ट, नींबू या बेकिंग सोडा से साफ कर ही सकती हैं। लेकिन अगर आप उस पानी का प्रयोग करेंगी जिसमें आलू को उबाला गया हो तो आपके चांदी के आभूषण चमक उठेगे। पानी में चांदी के आभूषों को 20 मिनट तक के लिये रखें और फिर कमाल देंखे।



Click it and Unblock the Notifications











