Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
बाथरूम की ऐसे करें सफाई
जिस तरह आप अपने घर के हर कोने को साफ-सुथरा रखने की कोशिश करते हैं, उसी तरह आपके बाथरूम को भी सफाई की बहुत जरुरत पड़ती है। वह इसलिये क्योंकि बाथरूम की सफाई में आकपी भी पर्सनल हाइजीन छुपी दिखती है। अगर आपका घर चमक रहा हो और बाथरूम गंदा गदा हो तो सफाई करने का कोई फायदा नहीं होता। आज हम आपको बताएंगे की बाथरूम की सफाई किस तरह करें कि वह घर के साथ चमक उठे।

बाथरूम की सफाई
1. बाथरूम की सफाई सबसे पहले शेल्फ से शुरु करें। बाथरूम शेल्फ पर जितने भी पुराने शैंपू, कंडीशनर और फेस वॉश हों, उन्हें उठा कर बाहर फेंक दें। लोग हमेशा नया समान खरीद लेते हैं और पुराने समानों के डिब्बे वैसे के वैसे ही पड़े रहते हैं। अपने बाथरूम को डस्टबिन न बनाएं।
2. जिस जगहं पर आप साबुन रखती हैं, उसे भी अच्छे से साफ करें। अगर साबुन दानी में साबुन जम गया हों, तो उसे निकाल कर साफ कर लें। अगर साबुन दानी गंदी है तो इससे संक्रमण हो सकता है। इसके अलावा साबुन को पानी में भीगता न रहने दें। इसे सूखे स्थान पर रखें। इस्तेमाल करने से पूर्व इसे पानी से धोएं।
3. बाथरूम की चारों ओर की दीवारें जहां तक छींटें पड़तें हों, नियमित साफ करते रहें ताकि दीवारों पर जीवाणु न पनप सकें। अपने टॉयलेट ब्रश को हर छे महीने में बदल लें क्योंकि वह रोजाना इस्तमाल किया जाता है।
4. देखा जाता है कि कभी कभार शावर से पानी रूक-रूक कर आता है। यह इसलिये होता है क्योंकि पानी में लगातार हार्ड वाटर का प्रवाह होता है जिससे मिनरल जा कर शावरहेड में जम जाता है। इसको दूर करने के लिए, शावर हेड को निकालिये और उसे 30 सेकेंड के लिये सिरके में डालिये। इससे वह साफ हो जाएगा और पानी ठीक से बहने लगेगा।
5. टॉयलेट और बाथरूम में सप्ताह में कम से कम दो बार मच्छर अगरबत्ती का धुआं अवश्य करें, ताकि कीट-पतंग इत्यादि नष्ट हो जाएं। इसके लिए मच्छर अगरबत्ती जलाकर कम से कम एक घंटे के लिए दरवाजा बंद रखें।



Click it and Unblock the Notifications











