Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
वॉशिंग मशीन में गलती से भी न धोएं सामान, वरना खराब हो सकती है वॉशिंग मशीन
वॉशिंग मशीन आज के समय में हर घर की जरूरत है। यह महिला के काम को काफी हद तक आसान बना देती है। वॉशिंग मशीन में महिलाएं सिर्फ कपड़े, चद्दरें या तौलिए आदि ही नहीं धोतीं, बल्कि घर के अन्य सामान जैसे बैग, जूते या फिर सॉफ्ट टॉयज की भी सफाई करती हैं।
वॉशिंग मशीन की मदद से चीजें साफ करना आपको यकीनन आसान लगता हो, लेकिन अगर आप वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते समय सावधानी नहीं बरततीं तो इससे आपका पसंदीदा सामान खराब होने में समय नहीं लगता है।

स्पोर्ट शूज
कई लोग स्पोर्ट शूज को धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं। जो कि पूरी तरह सही नहीं हैं। मशीन में स्पोर्ट शूज धोने से जूते पहले की तुलना में छोटे हो जाते हैं। इसलिए इन्हें न धोएं।

पर्स और हैंडबैग
कई लोग अपने एक्सपेंसिव और ब्रांडेड पर्स और हैंडबैग को धोने के लिए वॉशिंग मशीन का सहारा लेते हैं। लेकिन आप भी ऐसा करते है तो आप बहुत गलत हैं। ऐसे करने से आपके बैग का मटेरियल पूरी तरह खराब हो सकता है।

रेनकोट
रेनकोट को भी वॉशिंग मशीन में धोने से बचना चाहिए। हालांकि ये आपको बारिश में भीगने से बचाता है। लेकिन मशीन में धोने से यह फुल जाता है और पहले की तरह किसी काम में नहीं आता है।

स्विमसूट
स्विमसूट वैसे तो स्विमिंग के लिए बनाया, लेकिन आप इसे मशीन में साफ करने की भूल न करें। अगर आप इन्हें वॉशिंग मशीन में धोती हैं, तो इनकी इलास्टिसिटी लूज हो जाती है और फिर यह जल्दी खराब हो जाते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप इसे हाथ से ही धोएं।

लेदर के कपड़े और जूते
अगर आपके पास लेदर के जूते या कपड़े हैं और आप इन्हें मशीन धोती है तो आप बहुत बड़ी गलती करती हैं। दरअसल, ज्यादातर लेदर के जूतों के कुछ हिस्सों में ग्लू का इस्तेमाल किया जाता है और जब उन्हें वॉशिंग मशीन में धोया जाता है तो वे खराब हो जाते हैं। इसी तरह लेदर के कपड़ों कोवॉशिंग मशीन में धोने पर उनमें रिंकल्स आ जाते हैं।

ऊनी और मखमली कपड़े
अक्सर सर्दियों में महिलाएं ऊनी, कश्मीरी व मखमली कपड़ों को भी मशीन में डाल देती हैं, इससे भले ही आपका काम आसान हो जाता हो, लेकिन ऐसे कपड़े वॉशिंग मशीन में धोने पर खराब हो जाते हैं। उनकी या तो चमक खो जाती है या फिर उनमें रूएं हो जाते हैं। इसलिए ऐसे कपड़ों को धोने से पहले उनके लेबल को अवश्य पढे़ं और उसी के अनुरूप उसे धोएं।

टाई
क्या आप भी टाई को मशीन में धोती हैं? अगर आप उनके टैग को ध्यान से पढ़ेंगी तो पाएंगी कि उन्हें वॉशिंग मशीन में न धोने के लिए कहा जाता है। दरअसल, अधिकतर नेकटाई सिल्क से बनी होती हैं और जब उन्हें वॉशिंग मशीन में धोया जाता है तो उनकी इनर लेयर मुड़कर खराब हो जाती है। इसलिए इन्हें हाथ से धोना ही बेहतर रहता है।

पिलो
कुछ महिलाएं अपने घर के तकियों, चेयर कुशन या फिर सॉफ्ट टॉयज आदि को भी मशीन में धोने के लिए डाल देती हैं। इससे वॉशिंग मशीन की स्पिन पर भी जोर पड़ता है और तकिए की शेप भी खराब हो जाती है।

पालतू जानवर के कपड़े
कई लोग अपने पेट के कपड़े को मशीन में धोते हैं। फिर जो कपड़े जैसे कंबल व उसके कपड़े पालतू जानवर के बालों के संपर्क में आते हैं, उन कपड़ों को भी वॉशिंग मशीन में नहीं धोना चाहिए। दरअसल, ऐसे कपड़े आपकी मशीन के वाटर पंप फिल्टर और ड्रेन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











