Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स
गुलाब के पौधे के लिए गार्डनिंग टिप्स
अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए अपने गार्डन को खूबसूरत दिखाना चाहते हैं तो इसके लिए गुलाब का फूल सबसे अच्छा रहेगा। गुलाब के पौधे के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे आंगन के साथ—साथ घर के अंदर भी रख सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें सूरज की पर्याप्त रोशनी मिलती हो।
अपने गार्डन में गुलाब के पौधे को लगाना कोई मुश्किल काम नहीं है, बशर्ते कि आप कुछ छोटे—छोटे टिप्स पर अमल करें। आइए हम आपको गुलाब की गार्डनिंग के लिए कुछ टिप्स देते हैं, जिसकी मदद से आप अपने गार्डन को आकर्षक बना सकते हैं। घर में गुलाब लगाएं तो ध्यान दें

पौधे को लगाना : टिप्स की शुरुआत गुलाब के पौधे को लगाने से ही शुरू होती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे लगाते हैं। अगर आप इसे गमले में लगा रहे हैं तो पौधे को लगाने से पहले मिट्टी में जैविक खाद मिला लें। वहीं अगर जमीन पर गुलाब का पौधा लगा रहे हैं तो दो पौधों के बीच में पर्याप्त दूरी जरूर रखें। पौधों को सिर्फ उसी जगह लगाएं जहां पर उसे सूरज की पर्याप्त रोशनी मिलती हो।
पानी देना : पौधे के अच्छे विकास के लिए जरूरी है कि उसे पर्याप्त मात्रा में पानी दिया जाए। अगर पौधा गमले में लगा है तो बहुत ज्यादा पानी न दें। सुबह के समय पौधों को पानी देना सबसे अच्छा रहता है। गर्मी के समय पौधों का विशेष ध्यान रखें और रूटीन के हिसाब से पानी दें।
मल्चिंग : चूंकि गुलाब को बहुत अधिक पानी की जरूरत नहीं होती है, इसलिए मल्च का इस्तेमाल करें। इससे मिट्टी में पर्याप्त नमी बनी रहेगी और पौधे का अच्छे विकास भी होगा। गुलाब के पौधे की जड़ में दो से चार इंच मोटी बारीक पत्ती या घास की परत बिछा दें। इसे तने से कम से कम एक इंच की दूरी पर रखें।
खाद : जहां तक हो सके रसायनिक खाद से दूर रहें। ऐसे कई घरेलू खाद भी हैं जो गुलाब के विकास में काफी मदद करता है। अंडे का खाल, सब्जियों का अवशेष और टी ग्राउंड काफी फायदेमंद होता है। अगर आप रसायनिक खाद का प्रयोग कर रहे हैं तो इस बात को सुनिश्चित करें कि आप इसका इस्तेमाल सही समय पर करते हों। ऐसे खाद का इस्तेमाल करें, जिनमें फास्फोरस हो।
छंटाई : गुलाब के पौधे को लगाने का एकमात्र उद्देश्य होता है अपने गार्डन में खूबसूरत फूलों को देखना। अगर आप ज्यादा से ज्यादा फूल पाना चाहते हैं तो पौधों की नियमित रूप से कटाई—छंटाई भी करें। इससे पौधे के विकास को बढ़ावा मिलता है। बाहर की तरफ निकलने वाली कोंपलों को काट दें। साथ ही मरे, टूटे या बीमारी से ग्रस्त हिस्से को भी हटाना न भूलें।



Click it and Unblock the Notifications











