Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
सर्दियों में घर के कमरों को सजाएं इन ब्राइट रंगों से
सर्दियों का मौसम ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। जहां सर्दियों में क्रिसमस और नए साल का जोश समाया नज़र आता है वहीं पर लोग अपने घरों को रंग बिरंगे रंगों से सजाना नहीं भूलते। खूबसूरत रंग जहां घरों के कमरों की रौनक बढ़ाने का काम करते हैं वहीं पर मन में खुशी ओर शांति का एहसास भी दिलाते हैं।
एक बार जब आप सोंच लेते हैं कि आपको अपने घर को पेंट करवाना है, वहीं एक उलझन यह पैदा हो जाती है कि कौन सा रंग चुने, जो घर को ब्राइट लुक दे।
GOSF 2014: हर प्रोडक्ट पर पाइये 90% की शानदार छूट!
अगर आप भी इस उल्झन में फंसे हैं कि इस सर्दी घर में किस रंग से पुताई करवाएं तो, परेशान ना हों क्योंकि बोल्डस्काई आपके लिये ले कर आया है कुछ आसान से सुझाव।
सर्दियों के समय घर को एक अच्छे पेंट की सख्त आवश्यकता होती है। आइये जानते हैं कौन से हैं वे रंग जो सर्दियों में आपके घर को दे सकते हैं एक नई पहचान।

सफेद
सफेद रंग सर्दियों में काफी पसंद किये जाते हैं। आप चाहें तो सफेद के साथ अलग अलग रंगों का मेल कर के घर पर सजा सकती हैं।

क्रिमसन
जब बात लिविंग रूम को पेंट करने की आती है तो, बात थोड़ी चैलेंजिंग भरी होती है। वे लोग जो आपके कमरे में प्रवेश करेंगे उन्हें इस रंग को देख कर अलग सा अहसास जरुर होगा।

नीला
नीला रंग हर मौसम की शान है। यह प्यारा सा रंग दिवारों में चमक भर देता है। चाहे यह ब्राइट रंग का हो या फिर फीके रंग का, यह सर्दियों में काफी पसंद किया जाता है।

भूरा
भूरा रंग किसी भी महिला का प्रिय हो सकता है क्योंकि यह किचन में मौजूद दीवारों पर लगी हुई गंदगी को साफ कर सकता है। यह कमरे को एक दम साफ दिखाने में मदद करता है।

नारंगी
नारंगी रंग आपके घर को एक सुंदर सा लुक दे सकता है। इसके काफी अलग अलग शेड्स आते हैं, जो काफी लुभावने होते हैं।

आइवरी
आइवरी, सर्दियों के लिये बेस्ट कलर है जो आपके घर को चमकदार दिखा सकता है। इस रंग को आप अपने लिविंग रूम और बेड रूम में लगवा सकती हैं।

हरा
हरा एक ऐसा रंग है जो, आपकी आंखों को सुकून प्रदान करने में मददगार हो सकता है। इसका हल्का शेड प्रयोग करें और देखें कि आपका रूम कितना बड़ा लगता है।

गुलाबी
यह रंग आपके घर और आंगन को बड़ा और ब्राइट लुक दे सकता है।

लाल
यह रंग आपके धर और कमरों को उज्ज्वल लुक दे सकता है। आप चाहें तो रेड के साथ कोई दूसरा रंग भी मैच कर के लगवा सकती हैं। यह एक रोमांटिक रंग भी माना जाता है, इसलिये इसे अपने बेडरूम में लगवाना ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications











