Latest Updates
-
Rajasthan Diwas 2026 Wishes In Marwari: आ धरती म्हारे राजस्थान री...इन मारवाड़ी मैसेज से अपनों को दें बधाई -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes: मरुधरा की रेत...राजस्थान दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को महादेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा, जानें अपना भाग्यफल -
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत -
फैटी लिवर होने पर भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना झेलने पड़ेंगे गंभीर नुकसान -
March Pradosh Vrat 2026: मार्च महीने का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
हाथ से इन 5 चीजों का गिरना है बड़े संकट का संकेत, कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? -
School Holiday April 2026: छुट्टियों की भरमार! गुड फ्राइडे से आंबेडकर जयंती तक, देखें अवकाश लिस्ट -
इन 5 तरीकों से मिनटों में पहचानें असली और नकली सरसों का तेल, सेहत से न करें समझौता -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए अरबी की सब्जी, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान
घर में सकारात्मकता बढ़ाने के विभिन्न तरीके
वर्तमान के जटिल परिदृश्य में, हमें उन विभिन्न कारणों का विश्लेषण करने का समय नहीं मिलता है जो हमारे स्वास्थ्य, धन या रिश्तों में विफलता की वजह होते हैं। इनमें से ज्यादातर समस्याएं प्रमुख वास्तु और फंगशुई दोष से सम्बंधित होती हैं। अपने घर की दिशाओं का पता लगाने के लिए एक कम्पास को अपने हाथ में लेकर हमेशा अपने घर के केंद्र में खड़े होना चाहिए। घर का मुख्य द्वार आपके घर का मुख होता है जो घर में ऊर्जा लाता है।
उस संपत्ति को खरीदने से बचें जिसका द्वार दक्षिण-पश्चिम में खुलता है, क्योंकि यह बुरी ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है जो संघर्ष और दुर्भाग्य लाती है। यदि आपका घर इन्हीं में से एक है तो दरवाजे के बाहर दो ‘हनुमानजी' के चित्र वाले टाइल्स लगाइए और फर्क देखिए।
घर में बोन्साई नहीं रखें ये संबंधित क्षेत्र में आपके जीवन के विकास को प्रभावित करते हैं। यहाँ दिए गए आदेशपत्र आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ने में मदद कर सकते हैं। यहाँ सौहार्द्र और सद्भाव से भरी जिन्दगी के लिए वास्तु और फंगशुई विशेषज्ञों द्वारा कुछ सुझाव दिए गए हैं।

घर में अच्छे स्थान का पता लगाइये
अपने घर की दिशाओं का पता लगाने के लिए एक कम्पास को अपने हाथ में लेकर हमेशा अपने घर के केंद्र में खड़े होना चाहिए। घर का मुख्य द्वार आपके घर का मुख होता है जो घर में ऊर्जा लाता है। उस संपत्ति को खरीदने से बचें जिसका द्वार दक्षिण-पश्चिम में खुलता है, क्योंकि यह बुरी ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है जो संघर्ष और दुर्भाग्य लाती है। यदि आपका घर इन्हीं में से एक है तो दरवाजे के बाहर दो ‘हनुमानजी' के चित्र वाले टाइल्स लगाइए और फर्क देखिए।

मंदिर या वेदी
मंदिर या वेदी सभी वास्तु नियमों का राजा है - इसे पूर्वोत्तर में स्थापित कीजिए, इस जगह पर हर खुशी बरसने लगेगी। प्रार्थना के वक्त आपका मुख पूर्व की तरफ होना चाहिए।

रसोईघर
रसोईघर समृद्धि का प्रतीक होता है और आदर्श रूप से दक्षिण पूर्व में बनाया जाना चाहिए। उत्तर और उत्तर-पूर्व में स्थित रसोईघर आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ पैदा करता है। इस स्थिति में रसोई के छत से कांस्य के तीन कटोरे उल्टे लटकाए जाने चाहिए, परन्तु स्टोव के ऊपर नहीं।

मास्टर बेडरूम
मास्टर बेडरूम स्थिरता के द्वार में प्रवेश करने की महत्वपूर्ण इकाई है और इसे दक्षिण पश्चिम में होना चाहिए। सोते वक्त आपका सर दक्षिण में या पश्चिम में होना चाहिए। घर के कमाने वाले सदस्य को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं सोना चाहिए।

बाथरूम और शौचालय
बाथरूम और शौचालय पश्चिम या दक्षिण में अच्छे होते हैं जिनमें 'नरक' की ऊर्जा का वास होता है। लेकिन इन्हें कभी भी उत्तर और पूर्वोत्तर नहीं होना चाहिए अन्यथा ये आर्थिक, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी समस्याएँ पैदा करते हैं।

घर का केंद्र
आपके घर का केंद्र घर की नाक होता है जहां से आपका घर सांस लेता है। यह खुला होना चाहिए और यहाँ अनावश्यक चीज़ें नहीं होनी चाहिए। केंद्र में स्थित दीवार पेट और आर्थिक समस्याओं को जन्म देती है, अतः इस दीवार पर नीले रंग का ज़ीरो वॉट का एक बल्ब लगा देना चाहिए जो चौबीस घंटे जलता रहे।

घर में दरार या कटाव
घर की किसी भी दिशा में दरार या कटाव उस घर को शक्तिहीन बना देता है, मुख्यतः दक्षिण पश्चिम, उत्तर, उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व में दरारें, गंभीर समस्याओं को जन्म देती हैं। कटाव और उनके इलाज के बारे में कई राज और रहस्य हैं।

कुछ ध्यान देने वाली बातें
अपने घर की सजावट के लिए कभी भी ज्यादा चमकीले रंग जैसे लाल और बैंगनी रंग इस्तेमाल नहीं करने चाहिए, यदि ये रंग आपके घर में हैं तो रुग्णता ऊर्जा में वृद्धि हो सकती है।

कुछ ध्यान देने वाली बातें
अपने बैडरूम में पानी या फव्वारे की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए यह आपको बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।

कुछ ध्यान देने वाली बातें
अपने घर के मंदिर को कभी भी बीम या अलमारी के नीचे नहीं रखें यह आपको हमेशा तनाव देता रहेगा।

कुछ ध्यान देने वाली बातें
घर में बोन्साई नहीं रखें ये संबंधित क्षेत्र में आपके जीवन के विकास को प्रभावित करते हैं।

कुछ ध्यान देने वाली बातें
अपने घर के फर्श को समुद्री नमक से सप्ताह में दो बार साफ़ करें, यह आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा को ख़त्म करने में आपकी मदद करेगा।

कुछ ध्यान देने वाली बातें
यदि तर्क-वितर्क आपके घर की मुख्य सत्तारूढ़ ऊर्जा हैं, तो एक दिन में चार से पांच बार संगीत की सीडी बजाने से आप अपने घर में शांति का अनुभव करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications











