Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
दीवाली पर बनाइये रंग-बिरंगे दिये
दीवाली रौशनी का त्योहार है। दीवाली के दिन दिये और मोमबत्तियों का बहुत बड़ा महत्व होता है। ऐसा मान लीजिये कि दीवाली पर दिया जलाए बिना कोई काम ही नहीं होता। भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों में दीपावली का मूल्य सबसे ज्यादा है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। 'तमसो मा ज्योतिर्गमय' अर्थात् 'अंधेरे से ज्योति अर्थात प्रकाश की ओर जाइए' यह उपनिषदोंकी आज्ञा है।
दीपावली के कई दिनों पहले से ही कुम्हार दिये बनाना शुरु कर देते हैं। आज कल बाजार में इतने प्रकार के सुंदर और अद्भुत दिये दिखाई देने लग गए हैं कि इन्हें लिये बिना मन ही नहीं मानता। मगर इतनी ज्यादा महंगाई हो गई है कि हम अपने मन की मनोकामना पूरी नहीं कर सकते। पर अगर आप चाहें तो आप खुद ही सिंपल दियों को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। आइये देखते हैं कुछ ऐसे ही होममेड दिये जिन्हें पेंट और शीशे के इस्तमाल से बनाया गया है।

ग्रीन पेंट दिया
यह दिया हरे रंग से पेंट किया गया है। आप चाहें तो इसे किसी भी रंग में पेंट कर के उस पर डिजाइन बना सकती हैं।

प्लेन दिया
अगर आपको पूजा रूम को सादा रखना है तो आप प्लेन दिये को पसंद कर सकती हैं।

गणेश दिया
यह हल्के भूरे रंग का दिया देखने में इसलिये ज्यादा खूबसूरत लग रहा है क्योंकि इस पर गणेश जी खुद विराजमान हैं।

पंच दिया
यह एक अलग तरह का दिया है जो कि काफी रंगीन है। आप इस प्रकार के दिये को सेंटर पीस बना कर रख सकती हैं।

रंगोली पर खास दिया
अगर घर पर रंगोली बना रही हैं तो आप उस पर इस प्रकार का दिया रखें।

पॉट दिया
यह अलग रंगों वाली पॉट शेप की दिया है जिसमें मोम भरी हुई है।

स्वास्तिक दिया
हिंदू धर्म में स्वास्तिक चिन्ह का बहुत महत्व है। इसलिये अगर आपको बाजार में कभी ऐसा दिया दिख जाए तो उसे लेना ना भूलें।

पेंट दिया
आपके पास अगर किसी भी रंग का पेंट है तो, उससे दिये को सजाना ना भूलें। इस प्रकार के दिये रंगोली की सजावट में बड़े काम आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











