Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
जानें, वास्तु के हिसाब से घर में कौन सा रंग करवाएं?
रंगो का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है इसलिये जब भी घर में रंग पुतवाएं तो हमेशा ही सोच समझ कर पुतवाएं क्योंकि इसे बार बार बदलना आसान नहीं होता।
अगर घर में रंग पुतवा रहे हैं तो कोशिश यही होनी चाहिये कि रंग वास्तु के हिसाब से हो। वास्तु का चलन आज कल हर जगह पर होने लगा है, चाहे ऑफिस हो या फिर आपका घर।
वास्तु के हिलसाब से लोग अपने कमरे को सजाते हैं, तो अच्छा होगा कि आप भी वास्तु के ही हिसाब से अपने किचन, डायनिंग रूम, बेडरूम, बाथरूम आदि में रंग करवाएं जिससे सुख शान्ति बनी रहे।
यहां पर कुछ वास्तु टिप्स दिये हुए हैं जो आपकी मदद करेगा अपने कमरे और घर के लिये रंग चुनने में। दीवारों पर वास्तु के हिसाब से रंग करवाइये और फिर देखिये जादू।

वास्तु के हिसाब से घर में रंग-
1. बेडरूम- पिंक, हल्का नीला और हल्का हरा रंग बेड रूम के लिये अच्छा रंग माना जाता है। बच्चों के बेडरूम के लिये हरा रंग सबसे अच्छा माना जाता है।
2. किचन- किचन ऐसी जगह होती है जहां रंगों के मामले में आपके पास बहुत ही सीमित च्वाइस होती है। वास्तू के हिसाब से किचन में सफेद, पीला, रोज पिंक, नारंगी, चॉकलेट और लाल रंग सबसे अच्छा माना जाता है।
3. डायनिंग रूम- डायनिंग रूम के लिये हल्के रंग काफी अच्छे माने जाते हैं। गुलाबी, हरा और नीला रंग आपको फ्रेश कर देगें। अच्छा होगा कि आप काला, सफेद या काले-सफेद से मिला हुआ कोई भी रंग न लगाएं।
4. बाथरूम- सफेद, हल्का नीला और पेल ग्रीन आदि बाथरूम को बड़ा दिखाने के साथ साथ फ्रेश लुक देते हैं। बाथरूम में काला और गहरा लाल रंग का इस्तमाल न करें, इससे बाथरूम छोटा दिखेगा।
5. गेस्ट रूम- ग्रेस्ट रूम को कई अगल अलग तरह के मूड वाले लोग इस्तमाल करते हैं, इसलिये इसे हमेशा हल्के रंग का पुतवना चाहिये। पीला, हरा, नीला, नारंगी या लेवेंडर का लाइट शेड वास्तू के हिसाब से अच्छा होता है।



Click it and Unblock the Notifications











