Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स
World Aids Day 2023: एड्स से जुड़ी इन गलत बातों पर न करें यकीन, जानें सच
World Aids Day 2023 : एड्स एक गंभीर बीमारी है जिसे लेकर आज भी लोगों में जागरूकता की कमी है। आज भी लोग इससे जुड़े कई मिथकों पर आंख बंद कर भरोसा करते हैं। यही वजह है कि इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 1 दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे मनाया जाता है।
इस साल वर्ल्ड एड्स डे की थीम लेट कम्यूनिटीज लीड (Let Communities Lead) है। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि एड्स से प्रभावित लोग अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए अपनी आवाज उठाने में सक्षम बनें। बीमारी को रोकने के लिए समाज की अहम भूमिका के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए इस थीम को चुना गया है।
इस मौके पर जानते हैं एड्स से जुड़े कुछ मिथक-

Myth 1: एचआईवी और एड्स एक ही है?
Fact: एचआईवी एक वायरस है, जो एक्वायर्ड इम्यून डेफिशियेंसी सिंड्रोम यानी एड्स का कारण बनता है। यह वायरस हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचाता है, जिससे शरीर के लिए संक्रमण और कैंसर समेत कई बीमारियों से बचाव करना मुश्किल हो जाता है।
Myth 2 : अगर दोनों पार्टनर एचआईवी पॉजिटिव हैं, तो कंडोम की कोई जरूरत नहीं है।
Fact: जो लोग एचआईवी के साथ जी रहे हैं, उन्हें अभी भी अन्य एसटीआई (जिसे यौन संचारित रोग या एसटीडी के रूप में भी जाना जाता है) का खतरा हो सकता है। इसलिए असुरक्षित यौन संबंध से बचना चाहिए।
Myth 3 : एचआईवी के इलाज के लिए प्रतिदिन बहुत सारी गोलियां लेने की जरूरत होगी।
Fact: कई समय पहले, एचआईवी से पीड़ित लोगों को बहुत सारी गोलियां यानी दवाई लेने की जरूरत होती थी, लेकिन अब एचआईवी का इलाज ले रहे ज्यादातर लोग रोजाना सिर्फ 1 से 2 गोलियां ही लेते हैं।
Myth 4 : सिर्फ सेक्स के कारण एड्स फैलता है
Fact: यह सच है कि एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति के साथ संबंध बनाने से एड्स फैलता है। लेकिन इसके अलावा संक्रमित व्यक्तियों पर इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन,संक्रमित खून चढ़ाने से भी एचआईवी फैलता है। अगर प्रेग्नेंसी के समय मां इस वायरस से पीड़ित है तो बच्चा भी पॉजिटिव हो सकता है।
Myth 5 : मच्छर के काटने से भी एड्स फैलता है?
Fact: मच्छर अगर किसी हेल्दी व्यक्ति को काटता है तो भी इससे संक्रमण नहीं फैलता है। एड्स के वायरस का नेचर ऐसा होता है जो मच्छरों के अंदर सरवाइव नहीं कर पाता है।
Myth 6: - एड्स छुआछूत वाली बीमारी है?
Fact : लोग अब तक यही सोचते हैं कि एड्स छुआछूत वाली बीमारी है। यह संक्रमित व्यक्ति से गले लगाने, हाथ मिलाने से फैल सकता है। लेकिन ये सच से काफी दूर है। ये पीड़ित व्यक्ति के साथ खाना खाने, हाथ मिलाने या एक ही टॉयलेट इस्तेमाल करने से नहीं फैलता है। इसके फैलने का सबसे ज्यादा खतरा संक्रमित व्यक्ति के खून से होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











