Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
इस ग्रह के दशा खराब होने से गुम होता है सोना, जानें इससे जुड़े शुभ और अशुभ संकेत
सोना हर किसी को आकर्षित करता है। यही कारण है कि भले ही इसमें कितने ही उतार-चढ़ाव क्यूं ना आ जाए, इसे खरीदने वालों की तादाद में कोई कमी नहीं आती। बल्कि ज्यादातर लोग तो इसे इंवेस्टमेंट का सबसे अच्छा सोर्स मानते है। वैसे हिन्दू धर्म में सोने का अलग ही महत्व है। इसे एक पवित्र धातु के तौर पर देखा जाता है।
साथ ही धर्म ग्रंथों में इसके मिलने या खोने को लेकर भी कई उल्लेख किए गए है। धर्म ग्रंथों के अनुसार सोने के गहने का मिलना या गुम होना दोनों ही अपशकुन होता है। दरअसल, सोने का संबंध गुरु ग्रह से माना गया है। जो कि ज्ञान, प्रशासन, उच्च पद और सुख समृद्धि का भी कारक माना गया है। ऐसे में सोने के गुम होने या मिलने पर गुरु ग्रह के अशुभ प्रभाव से जोड़ा जाता है। वैसे भी जिसकी कुंडली में गुरु खराब हो या बुरी स्थिति में हो तो दुर्भाग्य उसका पीछा नहीं छोड़ता है।

सोना मिलने या खोने का शुभ-अशुभ प्रभाव
कई जगह ऐसा मानते है कि कोई चीज अपवित्र हो तो जल हाथ में भरकर उसे सोने से स्पर्श कराए। फिर उस पानी को अपवित्र चीज पर छड़क दें तो वो शुभ हो जाती है। अब जो चीज इतना बड़ा महत्व रखती है तो भला इसका खोना या पाना किसी सामान्य घटना का इशारा तो नहीं हो सकता। यानि इसका खोना या पाना दोनों ही अशुभ फल का संकेत होता है। यही कारण है कि सोना हमेशा संभालकर रखने की बात कही जाती है। सोना और गुरू ग्रह का आपस में गहरा कनेक्शन है। जिसकी वजह से सोना गुम हो जाने पर गुरू ग्रह से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़़ता है। जैसे हायर पॉजिशन पाने में दिक्कतें आना, शिक्षा के मार्ग में रूकावटें आना, वैवाहिक जीवन में परेशानी आना, पेटसंबंधी विकार होना। ये सभी कमजोर गुरू के संकेत है। सोने की हर चीज खोने के पीछे कोई कारण छुपा होता है। जैसे कि:
* कान का झुमका खोना- अगर किसी के कान में पहना सोना यानि कोई बाली या टॉप्स इत्यादि गुम हो जाए तो ये कोई अशुभ समाचार मिलने का संकेत हो सकता है।
* सोने की अंगूठी खोना- अगर आपके हाथ में पहनने वाली सोने की अंगूठी गुम हो जाए। तो इसे हल्के में ना लें। क्यूंकि ये एक इशारा है जो ये संकेत देता है कि आपको निकट भविष्य में सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
* सोने के कंगन का खोना- अगर आपके सोने का कंगन लाख ढूंढने के बाद भी नहीं मिल रहा तो समझ जाइए आपके मान-सम्मान में कमी आने वाली है।
* नाक का सोना खोना- नाक में पहना हुआ सोना अगर खो जाता है तो माना जाता है ये बदनामी का कारण हो सकता है।
* गले का सोना खोना- वो सोने की चीज जो हम गले में पहनते है वो अगर खो जाए , तो समझ लीजिए ये आपके वैभव में कमी के संकेत दे रहा है।
* पैर का सोना खोना- जिनके पैर का सोना खोता है उन्हें बदनामी का सामना करना पड़ता है।
* अगर कहीं पड़ा हुआ सोना मिल जाए तो ये भी काफी अशुभ माना जाता है।
* सपने में सोना दिखाई देना भी अशुभ माना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











