Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
जब हो ये समस्या तो भूलकर भी न खाएं बैंगन, जानें क्या हो सकता है नुकसान
बैंगन का भर्ता हम में से कई लोगों की फेवरेट सब्जी होगी। इसे हम खूब चाव से खाते हैं। टेस्टी के अलावा बैंगन की सब्जी हमारे सेहत के लिए खूब फायदेमंद भी होती है। सर्दियों में बैगन खाने के अपने ही फायदे हैं क्योंकि बैगन में कुछ ऐसे लाभदायक पोषक तत्व होते हैं जो बाकी की अन्य सब्जियों में नहीं पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि कुछ स्थितियों में बैंगन का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें आपको बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए नहीं तो आपके लिए मुसीबत बढ़ सकती है। तो आइए जानते हैं किन समस्याओं में बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए।

इन समस्याओं में न करें बैगन का सेवन
नकसीर या खूनी बवासीर की समस्या से जूझ रहे लोगों को बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए नहीं तो आपकी ये समस्या और भी बढ़ सकती है।

डिप्रेशन की दवाओं के साथ
अगर आप डिप्रेशन की दवा लें रहे है, तो आपको बैगन का सेवन करने से बचना चाहिए। बैगन के सेवन से आपके शरीर पर दवा का असर कम होने लगता है।

फैट की समस्या में
तले हुए बैगन में फैट की मात्रा अधिक होती है, जो वजन को बढ़ाने का काम करता है और दिल को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अगर आपके शरीर पर चर्बी ज्यादा है तो बैंगन का सेवन न करें।

एलर्जी होने पर
जिन लोगों को एलर्जी होती हैं, उन लोगों को बैंगन से दूरी बना कर रखनी चाहिए क्योंकि ये एलर्जी को ट्रिगर कर सकता है और आपके पूरे शरीर में एलर्जी फैल सकती है।

आंखों में जलन होने पर
जिन लोगों की आंखों में हमेशा जलन रहती है और वे व्यक्ति, जो नेत्र विकार की समस्या से पीड़ित हैं उन्हें बैगन का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसका सेवन समस्या को और बढ़ा सकता है।

बैगन का लाभ लेने के लिए न करें ये काम
बैंगन को कभी भी तलकर न खाएं क्योंकि तलने से इसमें मौजूद सभी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसलिए बैगन को भूनकर या उबालकर खाना ही आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











