Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स
ज्यादा आंवला खाने से हो सकती है किडनी की बीमारी, जानें साइड इफेक्ट्स
आंवला खाने के फायदे तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन इसे खाने के नुकसान के बारे में। आमतौर पर आंवले का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। आंवले से मुरब्बा, जूस और अचार भी बनाया जाता है। कई लोगों को कच्चा आंवला खाना भी पसंद होता है। अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करने से गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। आइए जानते हैं अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करने से होने वाले नुकसान के बारे में...

लिवर संबंधित समस्याएं हो सकती हैं
अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करने से लिवर से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। अधिक मात्रा में आंवला खाने से लिवर में GPT (serum glutamic pyruvic transaminase) की मात्रा बढ़ जाती है। इसकी मात्रा बढ़ने की वजह से पाचन तंत्र ठीक तरीके से काम नहीं करता है।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है
अधिक मात्रा में आंवला खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को आंवले के सेवन से परहेज करना चाहिए।

किडनी से संबंधित समस्याएं
अधिक मात्रा में आंवला खाने से किडनी से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। आंवले का ज्यादा सेवन करने से शरीर का सोडियम स्तर बढ़ जाता है, जिस वजह से किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती है।

एसिडिटी हो सकती है
आंवले का अधिक सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। आंवला प्राकृतिक रूप से एसिडिक स्वभाव का होता है। खाली पेट आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए।

कब्ज की समस्या हो सकती है
आंवले का अधिक सेवन करने से कब्ज की समस्या हो सकती है। जो लोग रोजाना आंवले का सेवन करते हैं उन्हें पानी भी अधिक मात्रा में पीना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications











