Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
कानों की मालिश करने से होते है कमाल के फायदे, जानें कैसे करें
स्ट्रेस की वजह से नींद ना आना, सिर में दर्द या फिर थकान जैसी समस्याएं शुरू होने लगती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो बेहतर मालिश के जरिए इस समस्या से आसानी से निकल सकती है। इसके लिए सिर्फ आपको अपने कानों की मालिश करनी होगी। जी हां, कान की मालिश से आप न सिर्फ स्ट्रेस से छुटकारा पा सकती हैं बल्कि इससे कई और भी शारीरिक समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या से छुट्टी
सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या इन दिनों लोगों में काफी कॉमन है। लेकिन कभी-कभी यह दर्द लोगों के लिए असहनीय हो जाता है, इसलिए बहुत जरूरी है कि शुरुआत में ही इसका इलाज किया जाए। वहीं कई लोग इससे राहत पाने के लिए पेनकिलर का सहारा लेते हैं, लेकिन यह सही तरीका नहीं है। आप चाहें तो इससे राहत पाने के लिए आप कानों की मालिश कर सकती हैं। कानों की मालिश के लिए आप पेपरमिंट चाय का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

वेट लॉस में मिलेगी मदद
कान की मालिश करने से कई फायदे होते हैं, यह वेट लॉस में भी मददगार साबित हो सकते हैं। हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के साथ-साथ अगर आप कान की मालिश करें तो आपको काफी फायदा मिलेगा। इसके लिए कान के अलग-अलग प्वाइंट को रगड़ें। तेजी से वजन कम करने के लिए आप इस ट्रिक को अपना सकती हैं।

स्ट्रेस और एंग्जायटी होगी कम
अगर आप स्ट्रेस में हैं तो तुरंत कानों की मालिश करें। जब भी एंग्जायटी या फिर स्ट्रेस हो तो सर्कुलेशन में अपने कानों के गेट प्वाइंट यानी ऊपरी हिस्से की मसाज करें। गेट प्वाइंट कान के ऊपरी सेल जहां ट्रायंगल की तरह बना होता है। यहां मालिश करने से आप टेंशन या एंग्जायटी जैसी समस्या से राहत पा सकती हैं।

अनिद्रा से लड़ने में करता है मदद
आपको नींद नहीं आती है या फिर देर से आती है तो इसके लिए भी कानों की मालिश कर सकती हैं। ऐसा करने से आप रिलैक्स महसूस करेंगी और आपको जल्दी नींद आने लगेगी। वहीं कान की मालिश करने से बॉडी भी रिलैक्स हो जाती है। ऐसे में सोने से पहले थोड़ी देर अपने कानों की मालिश करें।

मांसपेशियों का दर्द होता है कम
कान की लोब को रब करें या फिर खींचे, यह तंत्रिका को उत्तेजित करता है जो एंडोर्फिन को रिलीज करता है। एंडोर्फिन एक अच्छा हार्मोन है जो आपको दर्द से राहत दिलाता है। कान की मालिश ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट करने में मदद करती है। इसलिए जब भी आपकी मांसपेशियों में दर्द हो तो कान की मालिश कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











