Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
लॉकडाउन में विटमिन डी डेफिशिऐंसी के शिकार होने से बचें, ये फूड जरुर खाएं
कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। वहीं, कुछ एरिया को हॉटस्पॉट चिन्हित करके सील कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में कोई भी अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहा, पूरे दिन घर की चारदीवारी में बंद होने की वजह से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जिसकी वजह से धूप की कमी की वजह से शरीर में विटामिन डी की कमी होने की संभावना हो सकती है।
कई लोग इस संकट की स्थिति में संक्रमण के डर की वजह से घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में लोगों के शरीर में धूप नहीं लग पा रही। सूर्य की किरणें यानि धूप विटामिन डी का प्रमुख स्त्रोत मानी जाती हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण घर में लॉक होने की वजह से शरीर को धूप पर्याप्त रूप से नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में शरीर में कई अन्य समस्याएं होने की संभावना हो सकती है।
विटामिन डी की कमी से मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द होने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में विटामिन डी (Vitamin D) की कमी ना हो, तो इसके लिए अपने डाइट में कुछ ऐसे आहार को शामिल करें, जिससे विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। आज हम आपको उन्हीं फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे विटामिन डी की पूर्ति की जा सकती है-

गाय का दूध
गाय के दूध में विटामिन डी (Vitamin D) की मात्रा प्रचुर रूप से होती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, एक गिलास गाय के दूध में आपकी दैनिक जरूरत का 20% विटामिन डी होता है। इसके साथ ही गाय के दूध में कैल्शियम की मात्रा भी अधिक होती है, जो हड्डियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। डीके पब्लिशिंग की पुस्तक ‘हीलिंग फूड्स' के मुताबिक, "पूर्ण वसा वाले दूध का सेवन करें, क्योंकि इसमें केवल 4 प्रतिशत वसा होती है, इसे मलाई के जरिए बाहर निकालने पर इसमें घुलनशील विटामिन ए, डी, ई और के भी कम हो जाते हैं।"

दही
दही प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसमें विटामिन डी (Vitamin D) के साथ फोर्टिफ़ाइड भी पाया जाता है। बाहर के पैकेट की दही या फिर स्टोर की गई दही के बदले आप घर में ही दही को जमाएं। घर से जमीं हुई दही सेहत के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इसके साथ ही यह विटामिन डी की कमी को भी पूरा कर सकता है।

ऑरेंज जूस
इन दिनों फैले कोरोना वायरस से बचने के लिए खट्टे फल खाने की सलाह दी जा रही है। इन फलों में संतरा भी शामिल है। संतरे में खास बात ये है कि इसके सेवन से ना सिर्फ विटामिन सी की कमी को पूरा किया जा सकता है, बल्कि इसके सेवन से आप विटामिन डी (Vitamin D) की कमी को भी दूर कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना नाश्ते में एक गिलास फ्रेश संतरे का जूस पीने से दिन की शुरुआत अच्छी होती है।

दलिया
दलिया एक ऐसा आहार है, जिससे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके साथ ही ओट्स और कई साबुत अनाज से विटामिन की की पूर्ति की जा सकती है।

मशरूम
मशरूम सूरज की रोशनी में उगते हैं, इसलिए इसमें विटामिन डी की प्रचुरता होती है। इसके साथ ही इसमें विटामिन बी 1, बी 2, बी 5 से समृद्ध रूप से होता है।

अंडे
अंडों को हेल्दी फूड माना जाता है, जो विटामिन डी से भरपूर होते हैं। हालांकि विटामिन डी की ज्यादा मात्रा अंडे की जर्दी में पाई जाती है। लेकिन फिर भी हमें इसको पूरा खाना चाहिए। अंडे का सफेद हिस्सा खाने से विटामिन डी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होती।



Click it and Unblock the Notifications











