Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
खाली पेट पीएं नींबू-अदरक की चाय, ये होंगे फायदे
हमारे देश में चाय प्रेमियों की कमी नहीं हैं, इसलिए हमारे यहां कई फ्लेवर्ड की चाय मिलती है। जहां फिटनेस फ्रीक लोगों को ग्रीन टी पसंद है तो भी किसी को बारिश में अदरक वाली चाय पीना पसंद होता है। सर्दी-जुकाम होने पर अदरक की चाय काफी फायदेमंद मानी गई है।
वहीं, अगर इसमें नींबू की कुछ बूंदे मिला ली जाएं तो कहना ही क्या। कई लोग खुश को हेल्दी रखने के लिए सुबह-सुबह लेमन जिंजर टी का सेवन करते हैं, लेमन जिंजी यानी नींबू अदरक की चाय पीने से लेमन जिंजर टी पीने से जी मिचलाना, सिरदर्द व ठंड जैसी कई परेशानियों से राहत मिलती है। इसके अलावा इसके और भी फायदे हैं आइए जानते हैं।

डिटॉक्स करें बॉडी
नींबू हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है, जो किडनी, लिवर और आंत संबंधित कई जानलेवा बीमारियों से बचाने में मदद करता है। रोजाना सुबह इस चाय को पीने से आप तरोताजा महसूस करेंगे।

सर्दी जुकाम में मददगार
लेमन और जिंजर टी यानी नींबू और अदरक की चाय रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। इसके साथ ही यह आपको सर्दी जुकाम से बचाने का काम करती है। नींबू और अदरक दोनों संक्रमण से लड़ने में काफी प्रभावशाली होते हैं। ये सर्दी, खांसी व फ्लू की अवधि को कम करते हैं और आपके शरीर को साल्मोनेला जैसे संक्रमणों से बचाते हैं।

मूड को बनाए रखता है खुशनुमा
लेमन टी और जिंजर एक तरह से आपको मानसिक तौर पर शांति प्रदान करता है जिसकी वजह से आपका मूड हमेशा अच्छा रहता है।

दिमाग करें तेज
दिमाग तेज करने के लिए भी अदरक या अदरक-नींबू की चाय फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। एक अध्ययन में भी एक बात की पुष्टि हुई है कि अदरक के सेवन से मध्यम आयु वर्ग की महिलाओं की याददाश्त और उनके ज्ञान के स्तर में सुधार होता है।

ओवेरियन सिस्ट यानी पीसीओएस का इलाज
अगर आपको पीसीओएस की समस्या है और आप प्राकृतिक तरीके से ओवेरियन सिस्ट को कम करने का उपाय ढूंढ रहे हैं, तो लेमन जिंजर टी एक उत्तम उपाय है। नींबू और अदरक दोनों में ही हीलिंग और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण हैं, जो ओवेरियन सिस्ट को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

हार्ट के लिए अच्छा
यह दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम को काफी कम करता है। वहीं, अदरक रक्त प्रवाह बढ़ाने और एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी प्लेटलेट (antiplatelet), हाइपोटेंसिव (hypotensive) व हाइपोलिपिडेमिक (hypolipidemic) जैसे प्रभावों के लिए जाना जाता है। ये सभी गुण हृदय रोगों की आशंका को कम करने में मदद करते हैं।

डाइजेशन सिस्टम को रखता है दुरुस्त
नींबू शरीर से विषाक्त पदार्थ जैसे टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है जिसकी वजह से डाइजेशन सिस्टम ठीक रहता है।



Click it and Unblock the Notifications











