Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
मानसून में सेक्स सेहत पर न पड़ जाएं भारी, लापरवाही से हो सकती है ये खतरनाक बीमारी
मानसून आते ही दो चीजें बहुत अच्छी लगने लगती है एक तो गरमगर्म चाय और पार्टनर के साथ रोमांस। ये सीजन इतना खुशनुमा होता है कि आप चाहकर भी अपने पार्टनर की बांहों में खुद को जाने से रोक नहीं सकती है। बरसात के इस रोमांटिक मौसम में हर कपल रोमांस के लिए वक्त और समय निकाल ही लेता है। जैसे हर चीज के दो पहलू होते है वैसे ही यह मौसम कितना रोमांटिक क्यों न लगें लेकिन यह अपने साथ ढेरों संक्रामक बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में खान पान से लेकर पर्सनल हाईजीन की बहुत केयर करनी पड़ती है।
चाहे आप अपने पार्टनर के साथ इंटीमेट होने का भी सोच रहे हैं तो भी! जी हां अनसेफ सेक्स या साफ सफाई के अभाव में आप कई तरह के यौन संचारित रोग या STD's के चपेट में आने के साथ अपने पार्टनर को भी संक्रमित कर सकते हैं।

आइए जानते हैं कि बारिश के मौसम में सेक्स करने से आपको कौन-कौन सी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
यूरिन इंफेक्शन
बारिश के मौसम में यौन सम्बन्ध के समय साफ सफाई का ध्यान नहीं रखना यूरिन इन्फेक्शन होने का एक बड़ा कारण है। यूरिन में इन्फेक्शन 16 से 35 वर्ष की महिलाओं को अधिक होता है।
बुखार या ठंड लगने पर
बारिश के मौसम में भीगे बदन सेक्स करने से आपको सर्दी, जुकाम और यहां तक कि बुखार भी हो सकता है। यही नहीं यदि इस मौसम में अगर आपके पार्टनर को पहले से ही सर्दी-जुकाम है तो वह सक्रंमण आप तक पहुंच सकता है। संक्रमण के प्रकोप से बचने के लिए सेक्स से दूर रहें।
जेनाईटल हर्पीस
हर्पीस एक यौन संचारित रोग है जो बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से होता है। इस मौसम में यदि आप यौन संबन्ध बनाते हैं तो इस रोग की सम्भावना बढ़ जाती है। जब भी कोई संक्रमित व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के साथ सम्बन्ध स्थापित करता है तो उस समय यह वायरस दूसरे व्यक्ति के जननांगों में प्रवेश कर जाता है और त्वचा की तंत्रिका तंत्रों के जरिए फैलने लगता है। इसमें जननांगों के आस पास छाले और फोड़े निकल आते हैं। इसके अलावा ये रोग योनि यीस्ट संक्रमण, बैक्टीरिया संक्रमण या मूत्राशय में संक्रमण के कारण भी यह रोग हो सकता है।
लुब्रिकेशन में कमी
बारिश में सेक्स करने पर नेचुरल लुब्रिकेशन काम नहीं करता। ऐसे में बाहर बारिश के पानी और अंदर नमी आपके प्राकृतिक लुब्रिकेंट्स को प्रभावित कर सकता है। तो अगर आप बारिश में यौन संबंध बना हैं, तो यह आपके और आपी पार्टनर के लिए दर्दनाक हो सकता है।
हो सकता है गोनेरिया
बारिश में ओरल सेक्स करने का आपके पार्टनर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि इस मौसम में बैक्टीरियल इंफेक्शन तेजी से फैलते हैं वहीं अगर ओरल सेक्स किया जाए तो gonorrhoea जो एक से तरह का यौन संचारित रोग है और महिलाएं इसकी ज्यादा शिकार होती हैं। ये रोग गले से होते हुए जननांगो तक फ़ैल सकता है। जिस वजह से पुरुषों के पेल्विक हिस्से में दर्द और महिलाओं को पेशाब करते समय जलन होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अनचाही प्रेगनेंसी का डर
मानसून में कम लुब्रिकेशन की वजह से अक्सर समस्याएं तो बढ़ती है ऐसे में अगर आप सेक्स का रोमांच बढ़ाने के लिए बिना कंडोम के सेक्स करने की सोच रहे हैं तो इससे आपकी पार्टनर को प्रेगनेंसी का चांस तो रहेगा ही साथ में दोनों को एसटीडी रोग और स्किन इंफेक्शन भी फैल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











