Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
ब्रेस्टमिल्क बढ़ाए, कैंसर को घटाए केले का फूल, आयुर्वेद बताया है इसे कई रोगों की औषधि
हमारे देश के कई भागों में केले के पेड़ का कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। जैसे इससे आने वाले फल को खाया जाता है, इसके पत्तों को पत्तल की तरह इस्तेमाल किया जाता है और इनसे खाने के लिए पेपर की तरह इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि केले के पेड़ पर लगने वाले फूल जिन्हें बनाना हार्ट भी कहा जाता है, इसके सेवन से कई बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है।
जी हां, केले का फूल भी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है और भारत के कुछ क्षेत्रों में इसकी सब्जी भी स्वाद के साथ खाई जाती है। आइए जानते है केले का फूल किस तरह स्वास्थय के लिए है फायदेमंद।

ब्रेस्टमिल्क को बढ़ाता है
आयुर्वेद में इस बात का उल्लेख है कि जिन महिलाओं में स्तनदुग्ध की कमी होती है। स्तनदुग्ध के बढ़ाने के लिए उन्हें केले का सेवन करना चाहिए।

कैंसर
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए भी केले का फूल मददगार है। इसके अत्यधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से बचाने के साथ ही कैंसर से बचाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

तनाव -
केले के फूल में खासी मात्रा में मैग्नीशियम, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी डिप्रेसेंट तत्व होते हैं जो आपको मानसिक तनाव से बचाते हैं और आपके मूड को बेहतर बनाए रखते हैं।

मासिक धर्म की समस्याओं से छुटकारा
आयुर्वेद के अनुसार एक कप पके हुए केले के फूल को दही के साथ मिलाकर खाने से प्रोजेस्ट्रोन का स्तर बढ़ता है और ये मासिक धर्म क दौरान अत्यधिक ब्लीडिंग से बचाव करती है। इसके अलावा महिलाओं को इसका सेवन करना चाहिए ये पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं को इस समस्या से उबारता है।

एनीमिया
एनीमिया यानि खून की कमी से बचने के लिए केले के फूल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे खाने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती और रक्त की कमी की पूर्ति भी की जा सकती है।

शुगर -
रक्त में शुगर यानि शर्करा के स्तर को कम करने के लिए केले का फूल लाभकारी है। यह इंसुलिन के लेवल को घटाता है। इसके अलावा किसी भी तरह के इंफेक्शन से भी बचाता है।

पाचन -
पाचन के लिए यह काफी अच्छा होता है और पाचन संबंधी समस्याओं को भी खत्म करने में सहायक होता है। इसके सेवन से आप पेटदर्द, गैस, अपच, एसिडिटी आदि से बच सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











