Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
क्या Kiss या यौन संबंध बनाने से फैलता है टी.बी.?

ट्यूबरक्लोसिस या टी.बी. एक संक्रामक बीमारी है जो "मायकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस" नामक बैक्टीरिया के कारण होती है। हालांकि ये बीमारी पकड़ने में या फैलने में थोड़ा समय लेती है क्योंकि इसके बैक्टीरिया विकसित होने में समय लगाते हैं। टीवी संक्रमित बीमारी के बैक्टीरिया हवा में घुलकर दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर सकते हैं।
हालांकि इसके बैक्टीरिया शरीर के किसी हिस्से या सतह पर नहीं होते हैं इसलिए ये साथ खाना खाने या हाथ मिलाने के कारण नहीं फैलते हैं। लेकिन एक सवाल है जो दिमाग में घूमता है कि क्या टीबी किस या चुंबन और यौन संपर्क में आने से पार्टनर को संक्रमित कर सकता है? आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ फैक्ट्स के बारे में।

टीबी के प्रकार
हम टीबी की बात कर रहें है तो हमें टीबी के प्रकार के बारे में मालूम होना जरूरी हैं। कब टीबी संक्रमित कर सकता है और कब नहीं। टीबी दो तरह की होती हैं, गुप्त टीबी संक्रमण और सक्रिय टीबी रोग।
जो लोग गुप्त टीबी से संक्रमित हो सकते हैं, बैक्टीरिया उनके शरीर में पहुंच जाते है लेकिन इम्यूनिटी सिस्टम उन बैक्टीरिया को शरीर में फैलने से रोक देती हैं। लेकिन इस मामले में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए क्योंकि परिस्थितियों में ये बीमारी बढ़कर संक्रमण का रूप ले सकती है। आपको शुरुआती लक्षणों जैसे रात को पसीना आना, खांसी, थकान, अचानक वजन गिरना, फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देना और बुखार आना शामिल है। लेकिन हमेशा यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि फेफड़ों में होने वाला टीबी दूसरे टीबी संक्रमण की तुनना में ज्यादा संक्रमित और खतरनाक होता हैं।

क्या ये Kiss करने से फैलता है?
किस करने से आपका पार्टनर संक्रमित हो सकता हैं। फेफड़ों के टीबी से संक्रमित लोगों के लिए यह सबसे सामान्य तरीका हैं। इसका कारण यह है कि थूक में बड़ी संख्या में माइकोबैक्टीरिया मौजूद होते है जो किस करने के दौरान पार्टनर के मुंह से शरीर में पहुंच सकते हैं और इस वजह से संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए किसी भी तरह के सेक्सुअल एक्ट से पहले टीबी से संक्रमित व्यक्ति को डॉक्टर से एक बार सलाह ले लेनी चाहिए।

सेक्स से टीबी?
टी.बी. संक्रमित बीमारी है जो इंटीमेट फिज़िकल कॉन्टैक्ट के ज़रिए फैल सकती हैं, हालांकि ऐसा बहुत ही दुलर्भ स्थिति में होता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को जननांग में टीबी है तो वो अपने पार्टनर को संक्रमित कर सकता हैं। टीबी रक्त या लसिका के जरिए जननांगों तक पहुंच सकता हैं। इस वजह से यौन संपर्क से टीबी का रोक हो सकता हैं। एक बार जब इसके बैक्टीरिया शरीर में घुस जाएं तो जननांग टीबी शरीर के दूसरे अंगों को भी प्रभावित कर सकता हैं।

शोध के अनुसार
एक शोध के अनुसार ऐसा टीबी से ग्रस्त पार्टनर को अलग अलग तरीके से जांच करने पर पाया गया कि उनमें टीबी जननांग टीबी के जरिए पहुंचा। इस परिणाम तक पहुंचने के लिए शोधकर्ताओं ने एक यूनिक और मोलक्यूलर टेक्निक का इस्तेमाल करते हुए दोनों पार्टनर के जननांगों में टीबी के बैक्टीरिया होने की पुष्टि की। इस अध्ययन में निष्कर्ष निकला कि जननांग टीबी यौन संपर्क में आने से फैलता हैं।

जननांग टीबी के शुरुआती लक्षण
शुरुआत में जननांग के आस पास रैशेज और छाले होना शुरू हो जाते हैं। आपको अचानक से असामान्य डिस्चार्ज भी होने लगता हैं। अगर आप इन सभी में से कोई लक्षण देखते हैं तो एक बार जाकर डॉक्टर से जरूर मिलें।

क्या इलाज के दौरान जननांग टीबी फैलता हैं
ट्यूबरक्लोसिस सामान्यता सही होने में 2 से 3 सप्ताह का समय लेता हैं। हालांकि कुछ लोगों को पूरी तरह सही होने में 3 से 4 सप्ताह भी लग सकता हैं। लेकिन दूसरी टीबी की तुलना में फेफड़ों के टीबी को सही होने में काफी समय लगता हैं साथ ही जननांग के टीबी को भी। बल्कि जब आप जननांग के टीबी का इलाज करवाते हैं तो तब भी संक्रमण का डर रहता है क्योंकि आप जब तक दवा ले रहे हैं, तब तक संक्रमण की चपेट में ही हैं। ये इसलिए क्योंकि अभी तक आप उस संक्रमण से बाहर नहीं निकल पाएं हैं। इस वजह से आपके पार्टनर को संक्रमित कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











