Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
मानसून में फूड प्वाइजनिंग से रहें जरा बचके, काम आएंगे ये उपाय
मानसून में कई बीमारियां हमें घेरे रहती हैं। इस मौसम में साफ सफाई का खासतौर पर ध्यान रखना पड़ता है। साफ-सफाई के अलावा इस मौसम में खानपान का भी ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है। वरना छोटी सी चूक की वजह से बड़ा फूड प्वाइजिंग जैसी समस्या का हर्जाना चुकाना पड़ सकता है। मानसून में फूड प्वाइजिंग की समस्या बढ़ जाती है वजह बैक्टीरिया और जर्म्स। ऐसे में खाने-पीने की आदतों को सही करके फूड प्वाइजनिंग से बचाव किया जा सकता है। मानसून में आर्द्रता की वजह से बैक्टीरिया काफी जल्दी फैलते हैं।
वहीं साफ-सफाई भी फूड प्वाइजनिंग को दूर करने के लिए काफी अहम रहती है। फूड प्वाइजनिंग की हालत में पानी का भरपूर मात्रा में सेवन और दही का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होता है।

आइए जानते हैं इस मानसून फूड प्वाइजनिंग से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले कुछ उपाय....

हाथों को रखें साफ
बारिश के मौसम में आप गंदे पानी के सम्पर्क में आते है। इस वजह से आप कई तरह के जर्म्स के सम्पर्क में भी आते है। इस मौसम में बाहर से आने पर हाथ जरुर साफ करें। इससे आप फूड प्वाइजनिंग के खतरें से दूर रहेंगे। ऐसे में खासकर खाना खाने से पहले और खाना खाने के बाद हाथों को साफ करना न भूले। इसके अलावा टॉयलेट से आने के बाद, घर पर अगर पालतू जानवर हैं तो उनको छूने के बाद भी हाथों को अच्छे से धोना चाहिए।
बासी खाना न खाएं
बारिश में बासी खाना नहीं खाना चाहिए। यह शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है। बारिश के दिनों में बासी खाने में जल्दी फंगस लगने का डर रहता है साथ में मक्खियां और मच्छर खाने के आसपास भिनभिनाते रहते हैं।अगर खाना बच जाता है तो उसे फ्रीज में रखें और कोशिश करें की जल्द से जल्द इसें खत्म कर दें।
सब्जियों को धोएं
खाना बनाने से पहले कच्ची सब्जियों को अच्छे से धोना चाहिए, ताकि इन सब्जियों पर मौजूद बैक्टीरिया साफ हो जाए। बरसात के दिनों सब्जियों में कीड़े लगना आम समस्या है इसलिए फूड प्वाइजनिंग से बचाव के लिए सब्जियों को धोना सही विकल्प है।
खाने को पूरी तरह से पकाएं
खाने को पूरी तरह से पकने दें। अगर खाना पूरी तरह से नहीं पका है तो उसमें विषैले तत्व रह जाते हैं जो शरीर को नुकसान देते हैं। ऐसे में खाने को तब तक पकाएं जब तक उसके विषैले तत्व बाहर न निकल जाएं।
एक्सपायरी फूड का रखें ध्यान
फूड प्रोडक्ट को हमेशा एक्सपायरी डेट देखकर ही खरीदना चाहिए। कभी भी एक्सपायर फूड प्रोडेक्ट को न खरीदें। इससे फूड प्वाइजनिंग हो जाने की संभावना ज्यादा रहती है।
ट्रेवल मे न खाएं बाहर का फूड
अगर आप कहीं ट्रेवल कर रहे हैं तो ट्रेवल के दौरान अपने साथ घर का बना गरम और ताजा खाना ही ले जाएं। बाहर ठेले का खुला खाने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











