Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स
लव मेकिंग के इन बेहतरीन फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप, छठां फायदा तो आपको हैरान कर देगा
लव मेकिंग यानि सेक्स ना केवल आनंद देता है बल्कि ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इससे वर्कआउट तो होता ही साथ ही ये आपको कई तरह की बीमारियों से बचाने में भी मददगार साबित होता है।
आज हम आपको लव मेकिंग से सेहत को होने वाले 10 फायदों के बारे में बता रहे हैं।

सिरदर्द से राहत
दर्द को दूर करने वाला एंडोर्फिन और लव हार्मोन ऑक्सीटोसिन दो ऐसे हार्मोन हैं जो सेक्स के दौरान रक्तकोशिकाओं में स्रावित होते हैं। ये दोनों हार्मोन शरीर को राहत देते हैं और सिरदर्द में भी आराम मिलता है।

फ्लू का ईलाज
सेक्स से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है और ये शरीर में इम्यूनोग्लोबिन पैदा करता है जो कि वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ने वाला एक एंटीबॉडी है।

दिल का काम करता है आसान
रिसर्च में ये बात सामने आई है कि रोज़ सेक्स करने वाले लोगों में बाकियों की तुलना में ह्रदय रोग खासतौर पर हार्ट अटैक का ख़तरा कम होता है।

डिप्रेशन से लड़ने में मददगार
डिप्रेशन की वजह से सेक्स में रूचि घट सकती है। हालांकि, सेक्स से मूड बेहतर होता है और डिप्रेशन को भी इससे खत्म किया जा सकता है।

मांसपेशियों पर असर
सेक्स के दौरान एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज़ होता है जोकि दर्द से राहत दिलाता है। सेक्स मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द को भी दूर करता है।

मूत्र रिसाव से बचाव
सेक्स से पेल्विक हिस्से की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। ये मूत्र रिसाव से बचाता है।

प्रोस्टेट हेल्थ करे बेहतर
स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि लगातार वीर्यस्खलन से प्रोस्टेट की सेहत दुरुस्त रहती है और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा घटता है।

इनसोमनिया का ईलाज
जैसा कि हमने पहले भी बताया कि सेक्स के दौरान रिलीज़ होने वाले एंडोर्फिन शरीर को आराम देता है और ऑक्सीटोसिन हार्मोन कोर्टिसोल के स्राव को रोकता है जोकि स्ट्रेस हार्मोन होता है। इससे बेहतर नींद आती है।

ब्रेस्ट कैंसर का खतरा करे कम
ऑक्सीटोसिन हार्मोन और डीएचईए रिलीज़ होता है जोकि ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है।

चमकदार त्वचा
सेक्स से रक्तप्रवाह बेहतर होता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं जिससे त्वचा चमकने लगती है।
अब तो वैज्ञानिक रूप से भी ये साबित हो चुका है कि सेहत के लिए सेक्स बहुत फायदेमंद होता है। इससे दो पार्टनर्स के बीच रिश्ता मज़बूत और गहरा होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











