Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
हैवी डिनर के बाद तुरंत सो जाने से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां
रात में डिनर का टाइम हर किसी का अलग अलग होता है और यह काफी हद तक व्यक्ति विशेष के लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। वैसे सामान्यतः देखा जाए तो हर किसी को 8 बजे तक डिनर कर लेना चाहिये। कई लोग रात में बहुत हैवी डिनर करते हैं और खाते ही उन्हें नींद आने लगती है और फिर वे सो जाते हैं।
आपको बता दें कि यह बहुत ही बुरी आदत है और इससे शरीर को कई तरह के नुकसान हैं। जब आप रात में ही ढेर सारा खाना खा लेते हैं तो आपके पाचन तंत्र को इसे पचाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है और ऐसे में आपका मस्तिष्क यह सिग्नल देता है कि शरीर में मौजूद ब्लड का काफी हिस्सा पाचन में मदद के लिए जाना चाहिये।


इसी वजह से बाकी आरे अंगों से ब्लड आपके पाचन तंत्र की तरफ फ्लो करने लगता है और आप अचानक से सुस्ती महसूस करने लगते हैं। आइये जानते हैं कि डिनर के बाद तुरंत सो जाने से होने वाले नुकसान के बारे में :

हार्टबर्न :
जब आप रात में खाने के बाद तुरंत सो जाते हैं तो पचाने के लिए पेट में मौजूद एसिड आपके आहार नाली से होते हुए गर्दन तक पहुंच जाता है। इसी वजह से सीने के आस पास वाले हिस्से में तेज जलन होने लगती है जिसे हम हार्टबर्न कहते हैं।

खराब नींद :
खाना खाने के बाद तुरंत सोने से आपको ठीक से नींद भी नहीं आती है और लम्बे समय तक ऐसा करने से आप अनिद्रा जैसी बीमारियों के मरीज भी हो सकते हैं। यह बात जान लें कि आप रात में जितनी गहरी और अच्छी नींद सोयेंगे उतना ही अगले दिन अच्छा परफॉर्म कर पायेंगे। इसलिए कभी भी पेट भर कर खाना खाने के बाद तुरंत सोने ना जायें बल्कि कुछ देर टहलें।

डायबिटीज :
खाना खाने के बाद बिना कोई काम किये ही जब आप लेट जाते हैं तो इससे ब्लड शुगर लेवल परिवर्तित होने लगता है। ऐसे हालत में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए डिनर के कम से कम 2 घंटे बाद सोना चाहिये।

अपच :
इस गलत आदत की वजह से आप अपच जैसी गंभीर समस्याओं की चपेट में आ सकते हैं। जब आप खाकर लेट जाते हैं तो ग्रेविटी की वजह से खाना पेट के निचले हिस्से में नहीं पहुंच पाता है और इसी वजह से कभी कभी पेट में मौजूद एसिड भी अपने आप ऊपर की तरफ चला आता है जिससे अपच और दिल में जलन होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

स्ट्रोक :
पाचन में हुई इन गड़बड़ियों का असर आपके ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल पर भी पड़ता है और विषम परिस्थितियों में आपको स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारी का भी सामना करना पड़ सकता है। कई शोध के अनुसार रात में 8 बजे के बाद खाना खाने और तुरंत सोने के कारण स्ट्रोक का खतरा बहुत ज्यादा रहता है।



Click it and Unblock the Notifications











