Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
ब्रेस्ट पर मुहांसे निकल आएं हैं तो करें ये घरेलू उपाय
लड़कियों को पूरा-पूरा दिन तक ब्रा पहननी पड़ती है और इस वजह से उनकी ब्रेस्ट पर हवा नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में पसीने के कारण ब्रेस्ट पर मुहांसे और दाने होना आम समस्या है।
स्त्री के शरीर में ब्रेस्ट काफी संवेदनशील और अंतरंग हिस्सा है और इस पर किसी चीज़ के लगातार चिपके रहने से इस पर मुहांसे और दाने हो सकते हैं जो जाहिर सी बात हैं कि आपको परेशान करेंगें।
ब्रेस्ट को लेकर होने वाली ये समस्या काफी आम है। आपकी ही तरह कई महिलाओं को ब्रेस्ट पर दाने निकल आते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है ऑयली स्किन की महिलाओं को ही ब्रेस्ट पर दाने निकल आएं।
अगर आप अपनी ब्रेस्ट का सही तरीके से ख्याल नहीं रखती हैं या बहुत ज्यादा चिपके हुए कपड़े पहनती हैं तो आपको ये समस्या हो सकती है

अगर आपकी ब्रेस्ट पर मुहांसे या दाने होने की ये शुरुआत ही है तो आप घरेलू नुस्खों से इस समस्या से निजात पा सकती हैं। अगर आपको घरेलू उपचारों से भी आराम ना मिले आपको किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए।
आज हम आपको बता रहे हैं ब्रेस्ट पर होने वाले मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपायों के बारे में।

सी सॉल्ट बाथ
सी सॉल्ट बाथ एक प्राकृतिक थेरेपी है। इसमें आप अपने नहाने के पानी में सी सॉल्ट मिला लें। सी सॉल्ट मिले पानी से स्नान करें। मेकअप स्टोर्स पर अच्छे ब्रांड से लेकर महंगी कीमत के कई तरह के सी सॉल्ट मिल जाते हैं।

टी ट्री ऑयल
ब्रेस्ट के मुहांसे और दानों से छुटकारा पाने का ये सबसे आसान तरीका है। कॉटन बॉल पर थोड़ा-सा टी ट्री ऑयल लगाएं और इसे ब्रेस्ट के प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ध्या।न रहे टी ट्री ऑयल लगाने से पहले इसमें थोड़ा पानी भी मिला लें। टी ट्री ऑयल लगाने के बाद इसे सूखने दें। ऑयल लगाने के बाद इस हिस्से को ढके नहीं वरना ऑयल अपना काम ठीक तरह से नहीं कर पाएगा।

बेंज़ॉएल पैरॉक्सा़इड के साथ ऑइंटमेंट
फार्मेसी जाकर ऐसा ऑइंटमेंट यानि मलहम खरीदें जिसमें 2.5 प्रतिशत बेंज़ॉएल पैरॉक्साइड की मात्रा हो। इससे ब्रेस्ट के मुहांसे घटने में मदद मिलेगी। इस ऑइंटमेंट को प्रभावित हिस्से पर लगाने के बाद थोड़ी देर सूखने के लिए छोड़ दें। जब तक पिंपल्स ठीक ना हो जाएं तब तक ये नुस्खा अपनाते रहें।

एस्पिरिन
आपको एस्पिरिन खानी नहीं बल्कि लगानी है। आधा चम्मच शहद और एक चम्मच पानी में एक एस्पिरिन टैबलेट को घोल लें। ये गाढ़ा पेस्ट बनकर तैयार होगा। इसे आप अपनी ब्रेस्ट पर लगाएं और सूखने पर पानी से धो लें।

टूथपेस्ट
ब्रेस्ट के पिंपल्स को खत्म करने के लिए टूथपेस्ट भी एक असरकारी तरीका है। सफेद रंग के टूथपेस्ट या मेंथॉल फ्लेवर वाले टूथपेस्ट को ब्रेस्ट के प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आपको खुजली, सूजन और लालपन से राहत मिलेगी।

सलाइवा
ब्रेस्ट के पिंपल्स से छुटकारा पाने का सबसे प्रभावकारी नुस्खा है कि आप अपने सलाइवा को ब्रेस्ट पर लगाएं। दिन में एक बार तो अपनी ब्रेस्ट पर अपना सलाइवा जरूर लगाएं। सुबह उठकर ब्रश करने से पहले सलाइवा को हाथ से ब्रेस्ट के प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ये काफी आसान और असरकारी तरीका है।

बॉडी स्क्रब
अगर आपको लग रहा है कि आपकी ब्रेस्ट पर मुहांसे निकलने शुरु हो रहे हैं तो समझ जाएं कि आपकी ब्रेस्ट को सफाई की जरूरत है। शैंपू या साबुन से इसे साफ नहीं करना है बल्कि आपको इसे स्क्रबिंग और मॉइश्चराइज़ करना है।

चंदन
ब्रेस्ट पर मुहांसे निकलने का मतलब है कि आपकी त्वचा पर किसी चीज़ की एलर्जी हो गई है। चंदन का पेस्ट लगाकर भी आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। पानी में चंदन का पाउडर मिलाएं और फिर उसे ब्रेस्ट पर लगा लें। चंदन का पेस्ट लगाने के बाद ब्रेस्ट को कपड़े से ना ढकें।



Click it and Unblock the Notifications











