Latest Updates
-
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं
इन सात गुणों से भरा है तेजपत्ता, जानिये इसके स्वास्थ्य लाभ
भारतीय व्यंजनों में महक और सुगंध के लिए तेजपत्ते का उपयोग आमतौर पर किया जाता है। लोगों को लगता है कि इससे सब्जी में अच्छी खुशबु आती है लेकिन इस पत्ते के कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं।
तेजपत्ते के तेल में कई प्रकार के औषधीय गुण होते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद होते हैं। इस तेल से कई प्रकार के ऑयनमेंट बनते हैं और इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगस गुण होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है।
तेजपत्ता एक प्रकार का मसाला होता है जिसमें कॉपर, पौटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम और आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। लेकिन हममें से बहुत कम लोगों को इसके गुणों के बारे में पता होता है।
READ: पेट फूल गया हो तो अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
आज बोल्डस्काई अपने इस आर्टिकल में आपको तेजपत्ता के 7 स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताने जा रहा है, जो कि निम्न प्रकार हैं:

1) पाचन में सहायक:
तेजपत्ता, पाचन में सहायक होता है और इसके सेवन से कई प्रकार के पाचन सम्बंधी विकार सही हो जाते हैं। अगर आपको कब्ज, एसिड और ऐंठन की शिकायत रहती है तो तेजपत्ता आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है।

2) डायबटीज में लाभदायक:
टाइप 2 प्रकार की डायबटीज होने पर तेजपत्ता आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। यह ब्लड सुगर को नियंत्रित रखता है और दिल को स्वस्थ बनाएं रखता है। इसलिए, अगर आप डायबटीज के शिकार हैं तो तेजपत्ता का इस्तेमाल खाने में करने लगे।

3) नींद भगाएं:
नींद ज्यादा आने पर तेजपत्ते को पानी में कम से कम 6 घंटे तक भिगों दें और उठने के बाद उस पानी को पी लें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी और नींद वाला हैंगओवर उतर जाएगा।

4) किडनी की समस्या दूर करें:
तेजपत्ता, किडनी में होने वाली समस्या को दूर करने में सहायक होता है। इसके लिए, तेजपत्ता डालकर पानी उबालें और उस पानी को पिएं।

5) एंटी-कैंसर तत्व:
तेजपत्ता में कैंसर से लड़ने के गुण होते हैं। इसमें कैफीक एसिड, क्वेरसेटिन और इयूगिनेल नामक तत्व होते हैं जो मेटाबोल्जिम को कैंसर जैसी घातक बीमारी को होने से रोक लेता है।

6) दर्द में राहत:
तेजपत्ते के तेल को दर्द होने वाली जगह पर लगाने से दर्द में आराम मिलती है। आप चाहें तो दर्द होने वाली जगह पर इससे मसाज करें, काफी फायदा मिलेगा।

7) कार्डियोवस्कुलर लाभ:
दिल सम्बंधी कई समस्याओं में तेजपत्ता लाभप्रद होता है। इसके सेवन से दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम होता है और दिल स्वस्थ रहता है।



Click it and Unblock the Notifications











