Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
दिमाग को फिट रखने के लिये कीजिये यह एक्सरसाइज
जिस तरह से शरीर की फिटनेस जरुरी है उसी तरह से दिमाग को फिट रखना बहुत जरुरी है। जिस तरह हम शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिये एक्सरसाइज और योगा करते हैं उसी तरह से दिमाग को भी फिट रखने के लिये एक्सरसाइज की जा सकती है।
कई अध्यनों ने बताया है कि कसरत और दिमागी व्यायाम करने से अवसाद, चिड़चिडा़पन और चिंता कम होती है। साथ ही वे अपने जीवन भर में खुद की मानसिक क्षमता का विकास कर सकते हैं। ऐसे कई तरीके हैं जिससे आप अपने मस्तिष्क को उत्तेजित कर के हमेशा हमेशा के लिये दिमागी रूप से फिट रह सकते हैं। इसके लिये नीचे दिये हुए व्यायाम करें-

1. पहेली हल करना: क्या आप जानते हैं कि मनुष्य का दिमाग हर वक्त बढ़ता रहता है। बुढापे में दिमाग इसलिये कमजोर होता है क्योंकि उससे ठीक प्रकार से काम नहीं लिया जाता है। अपने दिमाग को क्रासवर्ड या फिर सुडोको सुलझा कर तेज बनाइये। ऐसा करने से आपके दाएं तरफ का दिमाग तेज होगा जो कि लॉजिक इस्तमाल करता है।
2. रणनीति वाले खेल: कार्ड गेम्स या बोर्ड गेम्स आदि दिमाग को उत्तेजित बनाते हैं। इस प्रकार के गेम्स इंसान को तार्किक रूप में सोचना सिखाता है। टेक्नॉलिजी के आ जाने से आप उसका प्रयोग कर सकते हैं, जैसे कंप्यूटर पर गेम्स खेल सकते हैं और अपने दिमाग का प्रयोग कर सकते हैं।
3. कार्डियोवेस्कुलर फिटनेस: कार्डियोवेस्कुलर एक्सरसाइज करने से बुढापे में आपका दिमाग कमजोर नहीं पडे़गा। इस एक्सरसाइज से ना केवल आपका शरीर मजबूत रहेगा बल्कि दिमाग भी तेज बना रहेगा।
4. इंद्रियो का प्रयोग: इस व्यायाम को करने के लिये आपकी कई इन्द्रियों का प्रयोग होगा। जैसे शॉवर में नहाते वक्त अपनी आंखे बंद रखिये या फिर खाते समय अपनी आंखों को बंद कर के उसका स्वाद पहचानिये। ऐसा करने से आपका दिमाग तेज बनेगा।
5. विश्राम तकनीक: तनाव को केवल दिन में कई घंटे सोने से ही दूर नहीं किया जा सकता। इसके लिये आपको मेडिटेशन, योगा, लंबी सास लेना और फिर उसे छोड़ना, मानसिक दर्शन सोचना आदि कर सकते हैं। यह सब कर के आप तनाव से मुक्त हो सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











