Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
नशे जैसी होती है जंक फूड की लत

वैज्ञानिक पॉल केनी ने एक शोध किया है, जिसमें बताया गया है कि वसा और शर्करा की उच्च मात्रा वाले खाद्य पदार्थ हमारे स्वास्थ्य के लिए कितने खतरनाक हैं।समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' के मुताबिक शोधकर्ताओं का विश्वास है कि हमारा मस्तिष्क जंक फूड के लिए उसी तरह व्यवहार करता है, जिस तरह वह नशीले पदार्थो के प्रति व्यवहार करता है।
केनी ने लंदन के गाइज अस्पताल में अपना शोध शुरू किया था लेकिन अब वह फ्लोरिडा के स्क्रिप्स शोध संस्थान में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने शोध के लिए चूहों को तीन समूहों में बांटा था।एक समूह को सामान्य स्वास्थ्यकर भोजन दिया गया, दूसरे को जंक फूड की नियंत्रित मात्रा दी गई और तीसरे को अत्यधिक मात्रा में जंक फूड दिया गया।
पहले दो समूहों के चूहों पर कोई विपरीत असर नहीं दिखा लेकिन अत्यधिक मात्रा में जंक फूड खाने वाले चूहे बहुत मोटे हो गए थे और वे ज्यादा खाने लगे थे।वैज्ञानिकों ने चूहों के मस्तिष्क की गतिविधियों के विश्लेषण में देखा कि जंक फूड खाने वाले चूहों में ऐसे भोजन की मांग के लक्षण नशे की तरह बढ़ गए थे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











