Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
राकेश रोशन की सेहत में सुधार, जानें ब्रेन आर्टरी ब्लॉकेज कितनी खतरनाक? इसके लक्षण और कारण
Rakesh Roshan Health Update: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर राकेश रोशन हाल ही में तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी तबीयत खराब होने की बात से ही फैंस चिंता में पड़ गए थे। दरअसल राकेश रोशन की ब्रेन आर्टरी में 75% ब्लॉकेज पाया गया था, जो उनके लिए खतरनाक साबित हुआ। अब वे स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं, लेकिन उनके स्वास्थ्य संकट ने एक बार फिर ब्रेन आर्टरी ब्लॉकेज जैसी गंभीर बीमारी को चर्चा में ला दिया है।
अक्सर हम दिल की आर्टरी ब्लॉकेज की बात करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिमाग की नसों में ब्लॉकेज होना भी उतना ही घातक हो सकता है। कभी-कभी तो जानलेवा भी हो जाता है। आइए जानते हैं कि यह बीमारी क्या होती है, इसके लक्षण, कारण, और कैसे बचाव संभव है।

ब्रेन आर्टरी ब्लॉकेज क्या है?
राकेश रोशन की तबीयत खराब होने के बाद से ही ब्रेन आर्टरी ब्लॉकेज की बीमारी चर्चा में आ गई है। सभी के दिमाग में ये सवाल है कि आखिर ये बीमारी होती क्या है? दरअसल ब्रेन आर्टरी ब्लॉकेज तब होता है जब मस्तिष्क की ओर रक्त प्रवाह करने वाली धमनी (artery) में रुकावट आ जाती है। यह रुकावट थक्का (blood clot) या कोलेस्ट्रॉल जमा होने की वजह से होती है। इसका नतीजा यह होता है कि मस्तिष्क को ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते, जिससे ब्रेन स्ट्रोक जैसी स्थिति बन सकती है।
ब्रेन आर्टरी ब्लॉकेज लक्षण क्या होते हैं?
ब्रेन आर्टरी में ब्लॉकेज के कुछ प्रारंभिक संकेत होते हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए
- चेहरे, हाथ या पैर का अचानक सुन्न हो जाना (विशेषकर शरीर के एक हिस्से में)
- बोलने या समझने में परेशानी
- धुंधला दिखना या एक आंख से दिखना बंद हो जाना
- संतुलन बिगड़ना या अचानक चक्कर आना
- अचानक और तेज सिरदर्द, खासकर बिना किसी कारण
ब्रेन आर्टरी ब्लॉकेज के कारण
- उच्च रक्तचाप (High BP)
- मधुमेह (Diabetes)
- कोलेस्ट्रॉल बढ़ना
- धूम्रपान और शराब का सेवन
- अस्वस्थ खानपान और मोटापा
- शारीरिक सक्रियता की कमी
- ज्यादा मानसिक तनाव
ब्रेन आर्टरी ब्लॉकेज से कैसे करें बचाव?
- हेल्दी डाइट अपनाएं जिसमें कम वसा, हाई फाइबर, हरी सब्जियां और फल शामिल हों।
- नियमित व्यायाम करें कम से कम 30 मिनट रोज व्यायाम करें।
- ब्लड प्रेशर और शुगर को नियंत्रण में रखें
- धूम्रपान व अल्कोहल से दूरी बनाएं
- नियमित हेल्थ चेकअप कराएं
- मानसिक तनाव को योग या मेडिटेशन से कम करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











