Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
Onion for Diabetes: प्याज खाने से कंट्रोल रहता है ब्लड शुगर, ये भी हैं फायदे
दुनियाभर में कई लोग आज के समय में डायबिटीज की बीमारी से जुझ रहे हैं। लेकिन इससे निपटने के लिए भारत में कई दादी के नुस्खे मौजूद हैं जो इस बीमारी से लड़ने में आपकी मदद कर सकती हैं। लेकिन क्या आपको पता है डायबिटीज को कंट्रोल करने में प्याज का सेवन भी काफी प्रभावी हो सकता है।
प्याज आपके खाने के स्वाद को दोगुना करने में मददगार है। लेकिन इससे ज्यादा उसे खाना आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। प्याज में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, चीनी, विटामिन बी और सी और फॉस्फोरस के गुण मौजूद होते हैं। इतने पोषक तत्वों की वजह से भारत समेत दुनिया भर में इन्हें पारंपरिक इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं डायबिटीज पेशेंट के लिए प्याज खाने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में...

डायबिटीज के लिए प्याज खाने के फायदे
1. दिल को रखें हेल्दी
डायबिटीज वाले लोगों को दिल से जुड़ी बीमारी होने का ज्यादा खतरा होता है। इसलिए दिल को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है। प्याज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, खासकर क्वेरसेटिन जो हृदय पर सुरक्षात्मक प्रभाव डालते हैं। एक स्टडी के अनुसार प्याज का सेवन रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।
2. इम्यूनिटी सिस्टम को करें बूस्ट
डायबिटीज वाले लोग संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं, इसलिए अच्छे इम्यून सिस्टम का होना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में प्याज आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मददगार हैं। प्याज में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूक करने और वायरस से आपको बचाने में मदद कर सकते हैं।
3. पाचन स्वास्थ्य का करें समर्थन
डायबिटीज के पेशेंट को पाचन संबंधी समस्याएं होने का ज्यादा खतरा होता है, जैसे कब्ज और गैस्ट्रोपेरेसिस। प्याज प्रीबायोटिक फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आंत बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देने और पाचन क्रिया में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।
4. ब्लड शुगर को करें कंट्रोल
प्याज में फ्लेवोनॉयड्स और सल्फर यौगिक नाम के कंपाउंड होते हैं, जिनमें ब्लड शुगर को कम करने वाले गुण पाए गए हैं। ये कंपाउंड इंसुलिन के स्तर को विनियमित करने और ग्लूकोज चयापचय में सुधार करने में मदद कर सकते हैं जो डायबिटीज के पेशेंट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एक अध्ययन के अनुसार 3 से 4 हफ्ते तक प्याज के अर्क का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में तेजी से ब्लज शुगर का स्तर कम हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











