Nose Congestion Tips: बारिश में जाम हो गई नाक, इन देसी तरीको से पाए आराम

Nose Congestion Tips: बारिश के मौसम में डेंगू-मलेरिया, आईफ्लू के साथ ही खांसी जुकाम और बंद नाक की समस्या भी आम हो जाती है। सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। वैसे तो आप इसके लिए डॉक्टर से कंसल्ट करके इलाज करवा सकते हैं।

लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी है जो बंद नाक से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे देसी तरीके जो आपकी बंद नाक को खोल देंगे।

 Nose Congestion Tips:

भाप लें

बंद नाक खोलने के लिए स्टीम लेना सबसे पुराना और कारगर नुस्खा है। स्टीम लेने से नाक से सांस लेने वाले मार्ग में जमे बलगम को ढीला करने में मदद मिलती है और इससे तुरंत राहत मिल सकती है। आपको एक कटोरे में पानी उबालें। अब सिर को तैलिए से ढ़क कर कटोरे के ऊपर झुकें और नाक से सांस लेने की कोशिश करें।

खारे पानी से नाक साफ करना

बंद नाक से राहत पाने के लिए यह भी एक कारगर तरीका है। बस आपको एक खारा पानी का घोल लेकर नाक से कुल्ला करना है। ऐसा करने के लिए एक कप गर्म पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं और नाक के रास्ते धीरे से साफ करने के लिए इस्तेमाल करें। इसके लिए आप नेति पॉट की मदद ले सकते हैं, जो खासकर इसी के लिए डिजाइन की जाती है। हालांकि, ऐसा करते वक्त थोड़ी सावधानी बरतने की भी जरूरत होती है।

गर्म कपड़े से करें सेक

चेहरे पर गर्म सेक लगाने से भी बंद नाक को शांत किया जा सकता है। इसके लिए आप एक साफ कपड़े को गर्म पानी में डूबाएं और एक्स्ट्रा पानी निचोड़ लें। इसे अपने नाक और माथे पर कुछ मिनट के लिए रखें।


खुद को हाइड्रेट रखें

गर्म पानी पिएं. इसके साथ ही आप हर्बल टी, सूप जैसे लिक्विड आइटम के सेवन कर सकते हैं। इससे बलगम को ढीला करने में मदद मिलती है और नाक की कंजेशन दूर होती है। आप अदरक की चाय पी सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो नाक को सांस लेने के योग्य बनाते हैं।

अदरक की चाय

अदरक में नेचुरल एंटी-इंफ्लामेट्री गुण होते हैं, जो नाक की भीड़ से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। कटे हुए अदरक को पानी में कुछ मिनट तक उबालकर अदरक की चाय तैयार करें। थोड़ा सा शहद मिलाएं और चाय को गर्म होने पर घूंट-घूंट करके पिएं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Story first published: Monday, August 7, 2023, 17:16 [IST]
Desktop Bottom Promotion