Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स
Dry Nose: गर्मी में ड्राई नोज को न समझे मामूली? ठीक करने के लिए करें ये काम
गर्मी का मौसम अपने साथ-साथ अलग हेल्थ इश्यूज लेकर आता है, इनमें से एक समस्या है ड्राई नोज। गर्मियों में सूखी नाक की समस्या आमतौर पर अधिक तापमान और कम आर्द्रता के वजह से होती है। यह समस्या नाक के स्लाइम (नाक का तरल पदार्थ) की कमी के कारण होती है, जिसकी वजह से नाक सूख जाती है और डिसकम्फर्ट होने लगता है।
सूखी नाक की वजह से साइनस या सिरदर्द जैसी समस्या का डर हो सकता है। इतना ही नहीं इसकी वजह से सांस से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती है। सूखी नाक सर्दियों में जितना कॉमन है गर्मियों में भी यह समस्या देखने को मिलती है। इसे दूर करने के उपाय-

नाक सूखने का क्या कारण है?
इसकी पीछे सबसे बड़ी वजह है पर्यावरण है, चाहे घर में हो या बाहर - धूल, परागकण और पालतू जानवरों के बालों की रूसी और प्रदूषण के वजह से यह समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा गर्मियों में एयर कंडीशनिंग भी इसका कारण बन सकती है, जो हवा से नमी छीनकर मॉइश्चर कम कर देता और इस वजह नाक में सूखापन आने लगता है।
हाइड्रेशन
प्रतिदिन पर्याप्त पानी पीना महत्वपूर्ण है। यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, जिससे नाक का स्लाइम भी मैंटेन रहता है।
नेटी पॉट (नाक धोना)
नेटी पॉट नाक को साफ़ करने और नाक का स्लाइम बढ़ाने के लिए उपयोगी होता है।
आरोमाथेरेपी
कुछ खास तरह के तेलों की सुगंध लेकर भी आप इस समस्या से बच सकते हैं। जैसे कि इलायची का तेल या यूकालिप्टस, ड्राई नोज की समस्या में राहत दे सकता है।
नेसल स्प्रे
ड्राय नोज में नेसल स्प्रे करना भी बेहतर हो सकता है। यह नाक का मार्ग गीला करके उसमें नमी बनाए रखने के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है। लेकिन इसका दिन में एक से दो बार ही इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद सलाइन वॉटर भी नाक के लिए ज्यादा अच्छा नहीं होता है।
सही तापमान में रहे
अत्यधिक गर्मी या सूखी वायुमंडल में रहने से बचें। ठंडे और आरामदायक जगहों पर रहें।
स्टीम लें
स्टीम लेकर भी आप ड्राई नोज की समस्या से बच सकते हैं। सस्टीमर से भी आप स्टीम ले सकते हैं या फिर किसी बड़े बर्तन में पानी गर्म करके सिर को तौलिए से ढककर स्टीम ले सकते हैं। इससे आपकी नाक खुलेगी और आपको कम्फर्टेबल फील होगा।
नारियल तेल
नाक में नारियल तेल लगाने से भी ड्राई नोज की समस्या दूर होती है और कोशिकाओं के बीच के अंतराल में दर्द दूर करने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











