Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
Vitamin B12 : इस विटामिन की कमी से बाल हो जाते है सफेद, इन चीजों को खाने से शरीर में होगी पूर्ति
Vitamin B12 Deficiency : उम्र से पहले बालों में सफेदी की समस्या से हर तीसरा व्यक्ति परेशान हैं। कई बार लोग समझ नहीं पाते हैं कि आखिर क्यों कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो जाते हैं। दरअसल के पीछे का कारण किसी खास विटामिन की कमी भी हो सकती है।
बालों के हेल्दी रहने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है, और विटामिन बी 12 उनमें से एक है। बालों के सही रंग और हेल्थ के लिए विटामिन 12 जरूरी होता है। शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर मेलेनिन का उत्पादन कम हो जाता है, जिसकी वजह से बाल सफेद होने लगते हैं।

विटामिन बी12 की कमी
विटामिन बी12 रक्त की लाल कोशिकाओं सेल्स को बनाने के साथ ही हेयर फॉलिक्लस तक ऑक्सीजन ले जाने का काम करती हैं। जब विटामिन बी12 की शरीर में कमी होने लगती है तो हेयर फॉलिकल्स प्रभावित होते हैं जिससे बालों का समय से पहले सफेद होना, बाल झड़ना और बाल पतले होने जैसे लक्षण दिख सकते हैं। विटामिन बी12 की कमी से कमजोरी, थकान और माइग्रेन की परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं इनकी पूर्ति के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?
विटामिन बी12 की कमी के लिए खाएं ये चीजे
खानपान में कुछ चीजें शामिल करके विटामिन बी12 की कमी को पूरा किया जा सकता है।
फिश
सार्डिन, टूना और साल्मन ये कुछ ऐसे फिश हैं जो विटामिन बी12 से भरपूर होती हैं और इनसे शरीर को प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, फॉस्फोरस, सेलेनियम और विटामिन ए भी मिलता है।
अंडे
अंडों के पीले भाग तके विटामिन बी12 मिलता है, इन्हें खाने से शरीर को प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा मिलती है।
सब्जियां
पालक, चुकुंदर और मशरूम जैसी सब्जियां विटामिन बी12 से भरपूर होती है। इनके अलावा फोर्टिफाइड सीरियल्स भी शरीर को विटामिन बी12 देते हैं।
दूध से बनी इन चीजों में होता है खूब विटामिन
दूध और दूध से बनी चीजों से भी शरीर को विटामिन बी12 मिलता है। दूध, दही और चीज में विटामिन बी12 खूब होता है। इनमें प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, पौटेशियम, कॉलिन और विटामिन ए, विटामिन डी की भी अच्छी मात्रा मौजूद होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











