Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
एक महीने में 10 किलो तक वजन कम कर देगा ये ड्रिंक, नींबू पानी में इस एक चीज को मिलाकर पीएं
बढ़ते मोटापे से लगभग हर दूसरा आदमी परेशान है। वजन कम करने के लिए लोग तकरीबन हर तरह की तरकीबें अजमा रहे हैं। दवाईयों से लेकर जिम तक और डाइट से लेकर ट्रीटमेंट तक। आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप कुछ दिनों में पेट की चर्बी से निजात पा सकते हैं।
आप चिया सीड और नींबू के रस से बनी ड्रिंक का सेवन करके आसानी से अपना वजन कम करने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी निजात पा सकते है। जी हां, इस ड्रिंक की एक खास बात ये है कि आप वेटलॉस करने के साथ ही ये बॉडी भी डिटॉक्स करता है। इस नेचुरल उपाय का कोई साइड इफेक्ट नहीं है और यह काफी सस्ता भी है।

सामग्री
- पानी
- चिया के बीज
- नींबू का रस
- शहद

इसे बनाने की विधि
सबसे पहले एक कप में साफ पानी लें और इसमें 1 चम्मच चीया के बीज, 2 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मैजिकल ड्रिंक को रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। दूसरें दिन सुबह ब्रेकफास्ट करने के 30 मिनट पहले इसका सेवन करें। इससे कुछ ही दिनों में आपको मोटापा यानी की पेट की चर्बी से भी निजात मिल जाएगी।

चिया सीड्स क्यों?
चिया सीड्स में फैट-बर्निंग और क्लींजिंग गुण मौजूद होते है। जो फैट बर्न करने के साथ बॉडी को डिटॉक्स करता है। साथ ही इनमें बहुत सारे प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम जैसे मिनरल होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन में हेल्प करते हैं, ये एनर्जी के लिए स्टोर फैट का इस्तेमाल कर बॉडी में मौजूद टॉक्सिन निकालने में सहायता करता है।

नींबू का रस
नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को बीमारी से लड़ने और रोकने की क्षमता का समर्थन करता है। नींबू में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो हमारे बॉडी से किसी भी बिना बुलाए मेहमान यानि टॉक्सिन और बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

शहद
आप चाहे तो इस वेटलॉस ड्रिंक में शहद भी मिला सकते हैं। ड्रिंक को मीठा करने के उद्देश्य से काम करता है, और यह पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए हमारे पेट की क्षमता को बढ़ाता भी है। एंटीऑक्सीडेंट के बहुत ज्यादा मौजूदगी के कारण, शहद एंटी एजिंग तत्व की तरह काम करता है।

खाली पेट पीने के है फायदे
आप इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट 1 कप या 1 गिलास ले सकती हैं। हो सकता है कि आपको इसे पीने के बाद बार-बार पेशाब जाना पड़ें क्योंकि यह ड्रिंक एक शक्तिशाली मूत्रवर्धक होता है। लेकिन अगर इसे लेने के बाद आपको कोई अन्य परेशानी होती हैं तो इसे लेने तुरंत बंद कर दें। और अगर आपको कोई और परेशानी है तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसे पीएं।



Click it and Unblock the Notifications











