Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
क्या बींस वजन घटाने में सहायक होता है?
डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जो फैट को बर्न करने में मदद करते हों और उनमें ज्यादा कैलोरी ना हो। बीन्स इस मामले में आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो एक्सरसाइज के साथ साथ आपको अपनी डाइट पर भी कड़ी नजर रखनी होगी। डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जो फैट को बर्न करने में मदद करते हों और उनमें ज्यादा कैलोरी ना हो। बीन्स इस मामले में आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
बीन्स वजन कम करने में कैसे मदद करता है?
बीन्स में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिस वजह से इनके सेवन से लम्बे समय तक आपका पेट भरा हुआ रहता है। इससे आप बार बार खाने वाली आदत से बच जाते हैं। इसके अलावा घर पर और कई हेल्दी चीजें लाकर रखें जिससे जैसे ही आपको भूख लगे तो कुछ जंक फ़ूड खाने की बजाय आप इन चीजों को खाएं। बीन्स के सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियां और कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

कैसे खाएं बीन्स :
आप बीन्स को कई तरीके से खा सकते हैं। जो भी बीन्स आपको स्वाद में अच्छा लगे उसे अपनी डाइट में शामिल करें और नीचे बताये तरीकों से सेवन करें।

सलाद :
कई लोग कहते हैं कि सलाद खाने से उनका पेट नहीं भरता है या उससे उन्हें कोई फायदा नहीं पहुंचता है। जबकि ऐसा नहीं है अगर आप अपने सलाद में बीन्स को डालें तो इसकी पौष्टिकता कई गुना बढ़ जाती है। इससे आपका पेट भी भरा हुआ रहता है और ज़रूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।

टैको :
अगर आप टैको फिलिंग में बीन्स का इस्तेमाल करें तो इसकी पौष्टिकता काफी बढ़ जाती है। इन्हें और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए इसमें चीज या योगर्ट का इस्तेमाल भी करें।

सालसा :
अगर आप कुछ ख़ास पकाने के मूड में नहीं हैं तो सालसा बना सकते हैं। बीन्स, टमाटर और कॉर्न लें और उसे आपस में मिला लें। आप इसमें आम या पीच भी मिला सकते हैं जिससे इसका स्वाद बहुत ज्यादा चटपटा हो जाता है। इसमें ऊपर से ओरगेनो, और काली मिर्च भी डालें। परोसते समय ऊपर से चिप्स डालकर दें।

डिप :
अगर आपको हम्मस बहुत पसंद है तो आप भी इसे घर पर बना सकते हैं। आमतौर पर ये छोले या गैरबेंजो बीन्स से बनते हैं लेकिन आप साधारण बीन्स से भी डिप्स बना सकते हैं। इसके लिए बीन्स को मैश कर लें और उसमें मसाले, हर्ब्स और लहसुन डालें।

वेजिटेबल बर्गर :
बर्गर को और ज्यादा पौष्टिक बनाना चाहते हैं तो उसमें बीन्स मिलाएं। इससे बर्गर का स्वाद भी बढ़ जाता है और उसकी पौष्टिकता भी कई गुना बढ़ जाती है। बर्गर की फिलिंग में आप हरी सब्जियों को शामिल करें और उसमें बीन्स और अपने पसंद की चीजें मिलाएं। बर्गर को फ्राई करने की बजाय ग्रिल्ड करके पकाएं।
हालांकि ये सच है कि सिर्फ बीन्स खाकर आप वजन कम नहीं कर सकते हैं बल्कि इससे सिर्फ वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ आप रेगुलर एक्सरसाइज भी करें।



Click it and Unblock the Notifications











