Latest Updates
-
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं
पार्टी के बाद हैंगओवर उतारने का बढियां और सस्ता तरीका
ड्रिंक करने के बाद अक्सर लोगों को हैंगओवर की शिकायत हो जाती है, ऐसे में उनको मतली महसूस होती है, उनका मुँह सूखता है और भूख नहीं लगती है। शराब का सेवन अधिकता में करने के कुछ घंटों बाद हैंगओवर महसूस होता है।
कई बार लोग हैंगओवर उतारने के लिए फिर से ड्रिंक कर लेते हैं लेकिन यह सही उपाय या निदान नहीं है। हैंगआवेर उतारने के लिए निम्न कार्य करें :

नाश्ते को कभी न छोड़ें। हर दिन नाश्ता करें और हैंगओवर होने पर भी नाश्ता करें। इससे ब्लड सुगर लेवल बढ़ता है और हैंगओवर से राहत मिलती है। सेब का जूस पिएं। किसी अन्य फल का जूस भी पिया जा सकता है। ब्रेड या ऑमलेट आदि भी खा सकते हैं।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे डिहाईड्रेशन की समस्या दूर हो जाएगी और ब्रेन भी अच्छे से वर्क करने लगेगा। हैंगओवर में पानी की कमी की वजह से दिमाग के टिश्यू सिकुड़ जाते हैं और प्रेशर सा महसूस होता है। यही कारण है कि हैंगओवर में सिरदर्द होता है।

अदरक की चाय सबसे लाभकरारी होती है। इससे पेट अच्छे से साफ हो जाता है।

अंडे का सेवन करें। शराब पीने से लीवर को नुकसान पहुँचता है ऐसे में अंडे में पाये जाने वाले तत्व उसे मजबूत बनाते हैं और दुष्परिणामों को कम कर देते हैं।

मल्टीविटामिन दवाईयां का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए, अगर आप रेगुलर ड्रिंकर हैं। ये शरीर में विटामिन व अन्य पोषक तत्वों की कमी को दूर कर देता है।
सांस सम्बंधी कसरत या योगा अवश्य करें। ध्यान लगाएं। इससे शरीर में ऑक्सीजन का संचार अच्छी तरह होगा। आप चाहें तो टहल भी सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











