Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
चटपटे जंक फूड : जायका संग देते बीमारियां भी
(आईएएनएस/आईपीएन)। इस चिलचिलाती गर्मी में शाम होते-होते शहरों की सड़कों पर हर चौराहा खाने-पीने की चीजों के ठेलों से गुलजार होने लगा है। इन पर मिलने वाले किफायती एवं चटपटे जंक फूड या फास्ट फूड के कद्रदानों में हर आयुवर्ग के लोग शामिल हैं, लेकिन ठहरिये! ये चीजें जायके से ज्यादा बीमारियां दे सकती हैं।
डॉ. आरसी शर्मा कहते हैं कि नूडल्स में पड़ने वाले मसाले लोगों को लती बना देते हैं। इसमें अजीनोमोटो का मिश्रण होता है, जो स्वाद ग्रंथियां कमजोर करता है। लगातार सेवन करने से
कुछ समय बाद साधारण नमक का भी पता नहीं चलता। इसी तरह पेटीज, मोमोज, पिज्जा, बर्गर आदि खाने से भी तमाम बीमारियां जन्म लेती हैं।
पेटीज को बेकरी से ग्राहक तक पहुंचने में कम से कम तीन दिन तक लगते हैं। ऐसे में उसमें भरे गए आलू जल्द खराब होने की पूरी आशंका है। मोमोज का उबला मैदा भी पाचन तंत्र के लिए नुकसानदेह है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

चिकित्सकों की सलाह :
गर्मी में फास्ट फूड या जंक फूड के अलावा तली-भुनी चीजों से भी परहेज करना चाहिए।

चिकित्सकों की सलाह :
पानी खूब पिएं। पानी के साथ नींबू का इस्तेमाल भी बेहतर रहता है।

चिकित्सकों की सलाह :
खरबूजा एवं तरबूज खाने से पहले उसे कम से कम तीन घंटे पानी में जरूर डालना चाहिए।

चिकित्सकों की सलाह :
अगर कहीं फास्ट फूड खाना भी पड़े तो नामी कंपनी की सॉस का ही इस्तेमाल करें।

चिकित्सकों की सलाह :
समोसा खाने से पहले यह जरूर जान लें कि उसमें भरा गया आलू कब उबाला गया।

चिकित्सकों की सलाह :
धूप से आकर तुरंत कच्ची बर्फ के इस्तेमाल से बचें। रंगदार शर्बत कतई न पिएं।

चिकित्सकों की सलाह :
खाने में तेल एवं तेज मसालों का प्रयोग न करें।

चिकित्सकों की सलाह :
मौसमी फलों का अधिकाधिक सेवन करें, लेकिन पहले से कटे हुए फल-सब्जियां न खाएं

चिकित्सकों की सलाह :
कच्चा आम, आम का पना, पुदीना व सौंफ का इस्तेमाल फायदेमंद रहता है।

चिकित्सकों की सलाह :
पहले से निकाल कर रखा गया गन्ने का जूस कतई न पिएं। लस्सी एवं दही फायदेमंद है।



Click it and Unblock the Notifications











